Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे रही है, जिनमें से एक 11 अगस्त यानी 41 दिन पहले रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) हैं। वहीं दूसरी फिल्म 14 दिन यानी 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) है। भले ही दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में काफी अंतर है, लेकिन दोनों फिल्म कमाई में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया। वहीं SRK की ‘जवान’ ने महज 13 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई में भारी कमी देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म की जिस हिसाब से दोनों फिल्में कमाई कर रही है कोई एक पीछे रह जाएगी और दूसरी आगे निकल जाएगी। उसका अंदाजा दोनों के भारतीय कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो रहा ‘जवान’ का जलवा! 14वें दिन महज इनते में सिमटा कलेक्शन
41वें दिन Gadar 2 ने की महज इतनी कमाई
पहले सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 41) के 41वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने महज 35 लाख की कमाई की, जो बाकी दिनों के मुकाबले बेहद कम है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 521.15 करोड़ हो चुकी है। फिर भी ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म जल्द से जल्द 525 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि, उसमें अभी थोड़ समय लग सकता है। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘गदर 2’ ने 45 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी।
Jawan भी 14वें दिन महज इतनी कमाई की
वहीं, अगर बात शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 14) की करें तो, 7 सितंबर को रिलीज होते ही 75 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने 14वें दिन महज 10 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 518.28 करोड़ हो गया है। हालांकि, टोटल कलेक्शन के मामले में शाहरुख अभी भी सनी देओल की फिल्म से काफी पीछे हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘Gadar 2’ और ‘Jawan’ की टोटल कमाई में 2.87 करोड़ का छोटा अंदर है, जो कब पूरा हो पाएगा ये देखना दिलचस्प होगा।
Gadar 2 और Jawan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) और शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, उस मामले में SRK की फिल्म सनी देओल की फिल्म से 100 करोड़ आगे चल रही है। जहां ‘गदर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। वहीं, ‘जवान’ का 883.68 करोड़ है, जिसका सीधा मतलब ये है कि वर्ल्डवाइड में शाहरुख ने सनी की फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। (Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection)
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines