Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection: कमाई में आ रही कमी, फिर भी एक आगे तो एक पीछे; क्या Gadar 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Jawan?

Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection

Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection

विज्ञापन

Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे रही है, जिनमें से एक 11 अगस्त यानी 41 दिन पहले रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) हैं। वहीं दूसरी फिल्म 14 दिन यानी 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) है। भले ही दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में काफी अंतर है, लेकिन दोनों फिल्म कमाई में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया। वहीं SRK की ‘जवान’ ने महज 13 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई में भारी कमी देखने को मिल रही है, लेकिन फिल्म की जिस हिसाब से दोनों फिल्में कमाई कर रही है कोई एक पीछे रह जाएगी और दूसरी आगे निकल जाएगी। उसका अंदाजा दोनों के भारतीय कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

41वें दिन Gadar 2 ने की महज इतनी कमाई 

पहले सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 41) के 41वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने महज 35 लाख की कमाई की, जो बाकी दिनों के मुकाबले बेहद कम है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 521.15 करोड़ हो चुकी है। फिर भी ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म जल्द से जल्द 525 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि, उसमें अभी थोड़ समय लग सकता है। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘गदर 2’ ने 45 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी।

विज्ञापन

Jawan भी 14वें दिन महज इतनी कमाई की

वहीं, अगर बात शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 14) की करें तो, 7 सितंबर को रिलीज होते ही 75 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने 14वें दिन महज 10 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 518.28 करोड़ हो गया है। हालांकि, टोटल कलेक्शन के मामले में शाहरुख अभी भी सनी देओल की फिल्म से काफी पीछे हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘Gadar 2’ और ‘Jawan’ की टोटल कमाई में 2.87 करोड़ का छोटा अंदर है, जो कब पूरा हो पाएगा ये देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

Gadar 2 और Jawan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन  

इसके अलावा सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) और शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, उस मामले में SRK की फिल्म सनी देओल की फिल्म से 100 करोड़ आगे चल रही है। जहां ‘गदर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। वहीं, ‘जवान’ का 883.68 करोड़ है, जिसका सीधा मतलब ये है कि वर्ल्डवाइड में शाहरुख ने सनी की फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। (Gadar 2 vs Jawan Box Office Collection)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ