एक्शन का एटम बॉम्ब लेकर 'जान का जोखिम' में डालने आया 'जाट', सनी देओल की फिल्म के ट्रेलर के 6 धांसू डायलॉग्स

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सनी और विलेन बने रणदीप हुड्डा ने बेहद जबरदस्त डायलॉग्स बोले हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर में कौन-कौन से डायलॉग्स कमाल के हैं?

jaat

jaat

विज्ञापन

सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘जाट’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज यानी 24 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर में कई धांसू डायलॉग्स भी हैं, जो लोगों को बेहद कमाल लग रहे हैं। अब आप अगर आपने ये ट्रेलर देख लिया है, तो जाहिर है कि आपको इनके बारे में पता ही होगा, लेकिन अगर अभी तक आपने इसको नहीं देखा है, तो आइए आपको बताते हैं इन डायलॉग्स के बारे में…

‘जाट’ के कौन-कौन से डायलॉग्स कमाल के?

  • ये राणातुंगा की लंका है, यहां पे रास्ता किलोमीटर में नहीं बिछी हुई लाशों में नापा जाता है।
  • इस लंका में कदम रखने से भगवान भी डरता है।
  • जान की कीमत जानकर भी, जान तो जोखिम में डालने वाला हूं… मैं जाट हूं।
  • मैं तुझे और तेरी लंका को यहीं फूंक दूंगा।
  • ये नॉर्मल आइटम नहीं है, एटम बॉम्ब है।
  • ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ दे चुका है, अब साउथ देखेगा।

फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर पर लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है। एक यूजर ने इस ट्रेलर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि लास्ट वाला डायलॉग बेहद कमाल का था। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा आ गया, बेहद कमाल का है। तीसरे यूजर ने कहा कि एक नंबर ट्रेलर, आग ही लगा दी। चौथे यूजर ने लिखा कि सनी सर छा गए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर ‘जाट’ की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है। फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, ‘जाट’ के लिए ‘सिकंदर’ चुनौती बन सकता है। जी हां, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज हो रही है, ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि ‘सिकंदर’ या ‘जाट’ कौन किस पर भारी पड़ेगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ