बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। फिर चाहे वो कोई छोटी फिल्म हो या फिर बड़ी। कुछ दिनों पहले ईद के खास मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई करने में नाकामयाब रही। इस बीच अब टिकट खिड़की पर नई फिल्म आई है, जो सनी देओल की ‘जाट’ है। दोनों फिल्मों की अगर पहले दिन यानी ओपनिंग डे की कमाई की बात करें, तो ‘जाट’ भाईजान की फिल्म के आस-पास भी नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई…
फिल्म ‘जाट’ की पहले दिन की कमाई
बात पहले सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की करते हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘जाट’ रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ कमाने में भी नाकामयाब रही है, ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करेगी, ये अब आने वाला टाइम ही बताएगा।
फिल्म ‘सिकंदर’ का डे वन कलेक्शन
हालांकि, अभी ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का मोटा कारोबार किया था। वैसे तो ‘सिकंदर’ से उम्मीद थी कि ये और भी ज्यादा कलेक्शन करेगी, लेकिन फिर की कमाई के आंकड़े गिरते ही चले गए।
वीकेंड पर धमाका कर सकती है ‘जाट’
वहीं, अगर ‘जाट’ की बात करें तो ये फिल्म वर्किंग डे पर रिलीज हुई है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म को मोटा फायदा हो सकता है और ये मोटी कमाई कर सकती है। हालांकि, ‘जाट’ पहले वीकेंड पर किस तरह से परफॉर्म करेगी ये तो अब आने वाले टाइम पर ही पता लगेगा। साथ ही देखने वाली बात ये भी होगी कि फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- अपूर्वा मखीजा ने पैप्स की आखों में कैसे झोंकी धूल? इस तरह पुलिस स्टेशन से निकली थीं बाहर
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines