Sunny Deol Shah Rukh Khan Controversy: बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच अक्सर कोल्ड वॉर होना अब आम सी बात हो गई। हालांकि, अपनी इन्हीं कोल्ड वॉर या विवादों को लेकर स्टार्स हमेशा सुर्खियों में भी बने रहते हैं। इंडस्ट्री के ऐसे ही दो बड़े सुपरस्टार्स एंग्री यंग मैन सनी देओल (Sunny Deol) और किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं। दोनों इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार (11 अगस्त) को सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर भी अपनी फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।
वहीं शाहरुख खान (SRK) भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 7 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, दोनों स्टार्स के बीच का विवाद किसी से छिप नहीं है। दोनों एक साथ साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘डर’ (Darr) में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: ‘पति ने हनीमून पर लगा दी थी बोली’, Karisma Kapoor की दूसरी शादी की खबरों के बीच Viral हुआ पुराना इंटरव्यू
Sunny Deol ने SRK को कहा था ‘मुजरेवाली’
दोनों के विवाद को काफी समय हो चुका है, लेकिन दोनों को आज भी साथ नहीं देखा जाता। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब दोनों अपने इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे पर तंज कसते ही रहते थें। ऐसे ही एक बार सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को शादियों में डांस करने को लेकर ‘मुजरेवाली’ कह दिया था।
उन्होंने कहा था कि ‘आप जब दूसरों की शादियों में नाचते हैं तो आप अपनी लिमिट्स भूल जाते हैं। ये सब अब फैशन बन चुका हैं, लेकिन मेरा मानना है ये सब करके आप अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खो रहे हैं। हम सभी एक्टर्स हैं कोई तमाशा करने वाले नहीं। केवल मुजरावालियां ही शादियों में डांस करती हैं एक्टर्स नहीं’।
Shah Rukh Khan ने दिया था ऐसा जवाब
वहीं, अपने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान (SRK) भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सनी देओल (Sunny Deol) के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि ‘ये मेरे लिए पैसों से जुड़ा मामला है, जिनको मैं अपनी फिल्मों के लिए इस्तेमाल करता हूं किसी से उधार मांगने की जरूरत नहीं होती। किसी के लिए भी सबसे खुशी का पल शादी ही होता है और वैसे भी दुनिया में केवल अमीर लोग ही मुझे अफोर्ड कर सकते हैं’।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines