पहली शादी से खुश नहीं थीं Karisma Kapoor, दूसरी शादी की खबरों के बीच Viral हुआ पुराना इंटरव्यू

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने 90 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके बाद उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी समायरा कपूर और बेटा कियान राज कपूर है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते हैं। एक्ट्रेस अब भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस (Karisma Kapoor Wedding) अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इसपर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया।

विज्ञापन

पहले पति संजय कपूर से तलाक होने के बाद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपनी पुरानी शादी पर कम ही बात करती हैं, लेकिन अब बात उनकी दूसरी शादी की है तो इस मौके पर एक्ट्रेस की पहली शादी की बात न हो ये हो ही नहीं सकता। दरअसल, एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पुरानी शादी को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन

<yoastmark class=

विज्ञापन

पति Sanjay Kapoor किया करते थे टॉर्चर

एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने इंटरव्यू में बताया कि ‘शादी के पहले दिन से ही संजय ने उनको टॉर्चर करना शुरू कर दिया था’। करिश्मा ने बताया था कि ‘उनके पति शादी के बाद अपनी पहली पत्नी के संपर्क में थे और उसके साथ फिजिकल रिलेशन भी रखा करते थे और जब वो संजय से इस बारे में बात करती थीं तो वो उनके साथ मारपीट किया करते थे’।

 

विज्ञापन

Karisma Kapoor का करियर   

वहीं, अगर करिश्मा कपूर के करियर की बात करें तो, उन्होंने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो ‘राजा बाबू’, ‘बीवी नं 1’, ‘कुली नं 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘जुबैदा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आखिरी बात एक्ट्रेस को वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में देखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ