56 करोड़ के कर्ज पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये जल्द सुलझ जाएगा'

Sunny Deol

Sunny Deol

विज्ञापन

Sunny Deol: इन दिनों सनी देओल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल को लोन ना चुका पाने की वजह से लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें एक्टर की प्रॉपर्टी यानी ‘सनी विला’ को नीलाम करने की बात कही गई थी।

हालांकि इस मामले पर बैंक ने 24 घंटे में ही यूटर्न ले लिया और अब इस पर रोक लगा दी गई। इस बीच अब इस मामले पर खुद अभिनेता सनी देओल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा से लिया कर्ज

दरअसल, अभिनेता सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 56 करोड़ का लोन लिया, जिसे एक्टर नहीं चुका पाए थे। अब इस पर रोक लग चुकी है, जिससे एक्टर ने राहत की सांस ली है।

यह बहुत सुलझ जाएगा- सनी देओल

वहीं, अब इस पर सनी देओल ने कहा है कि “हम इसे सुलझाने की प्रक्रिया में हैं और यह बहुत सुलझ जाएगा। हम इस पर कोई और अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध करते हैं।” इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में ये भी खबरें आई थी कि सनी देओल को कर्ज चुकाने में एक्टर अक्षय कुमार ने मदद की है, लेकिन अब अक्षय कुमार की टीम से भी इस तरह की खबरों का खंड़न कर दिया गया है।

विज्ञापन

‘सनी विला’ है सनी देओल की बंगले का नाम

बता दें कि सनी देओल की बंगले का नाम ‘सनी विला’ है। हालांकि लोग इसे धर्मेंद्र के घर के नाम से भी जानते हैं। सनी का ये बंगला मुंबई के जुहू में हैं और इस घर में ही पूरा देओल परिवार रहता भी है। बताते चलें कि ये मुंबई के सबसे पॉश इलाके में है और यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत बहुत ज्यादा होती है।

सनी की फिल्म गदर 2 ने 10 दिन में तोड़े 10 रिकॉर्ड

इसके साथ ही बता दें कि इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म गदर 2 की सेक्सस को एंजॉय कर रहे हैं। सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और फिल्म ने महज 10 दिनों में ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ