Sunny Deol के स्टूडियो की कितनी है कीमत, जो 'सनी विला' के साथ होने वाला था नीलाम
Edited By Nancy Tomar

Sunny Deol
Edited By Nancy Tomar

Sunny Deol
Sunny Deol: इन दिनों सनी देओल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल को लोन ना चुका पाने की वजह से लीगल नोटिस भेजा था।
जिसमें एक्टर की प्रॉपर्टी यानी ‘सनी विला’ को नीलाम करने की बात कही गई थी। हालांकि इस मामले पर बैंक ने 24 घंटे में ही यूटर्न ले लिया और अब इस पर रोक लगा दी गई।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की फिल्म ने 10 दिन में तोड़े ये 10 रिकॉर्ड, फिर भी ‘पठान’ से आगे नहीं निकल पाई ‘गदर 2’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 56 करोड़ का लोन लिया, जिसे एक्टर नहीं चुका पाए थे। अब इस पर रोक लग चुकी है, जिससे एक्टर ने राहत की सांस ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रॉपर्टी की कीमत कितनी है? वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सनी विला’ के साथ-साथ सनी सुपर साउंड स्टूडियो की भी नीलामी होने वाली थी, जिस पर अब रोक लग चुकी है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों की कीमत क्या है?
बता दें कि सनी देओल की बंगले का नाम ‘सनी विला’ है। हालांकि लोग इसे धर्मेंद्र के घर के नाम से भी जानते हैं। सनी का ये बंगला मुंबई के जुहू में हैं और इस घर में ही पूरा देओल परिवार रहता भी है। बताते चलें कि ये मुंबई के सबसे पॉश इलाके में है और यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत बहुत ज्यादा होती है।
अगर सनी देओल के घर की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये बताई गई है और सनी सुपर साउंड की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। बता दें कि सनी देओल का स्टूडियो भी जुहू बीच के पास ही है, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा है।
वहीं, अब बैंक ने अपने फैसले को वापस ले लिया है, जिसके बाद एक्टर ने राहत की सांस ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने बैंक से लगभग 52 करोड़ रुपये कर्ज लिया था, जो इंटेरेस्ट के साथ 56 करोड़ के आसपास पहुंच गया। हालांकि अब बैंक नीलामी पर रोक लगा दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: