Koffee With Karan 8: इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर अपने चैट शो कॉफ़ी विद करण के 8वें सीजन को लेकर खूब चर्चा में है। वहीं, अब करण के शो में सनी देओल और बॉबी देओल में धमाकेदार एंट्री की। ये दूसरी बार था कि जब देओल्स करण जौहर के चैट शो में आए।
पहली बार साल 2005 में वो इस शो में नजर आए। वहीं, अब इस चैट शो में उन्होंने हेमा मालिनी की बेटियों, अहाना और ईशा देओल के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है।
यह भी पढ़ें- Nick Jonas ने फॉलो किया ट्रेंड, Priyanka Chopra के लिए उमड़ा पति का प्यार
वो मेरी बहनें है- सनी देओल
करण जौहर के चैट शो में सनी देओल और बॉबी देओल ने बात करते हुए बताया कि अहाना और ईशा के साथ उनके रिश्ते कैसे है। ईशा और अहाना देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर सनी ने कहा कि वो मेरी बहनें है और ये ही है जो है, ये कोई भी नहीं बदल सकता है। वो बहुत खुश थे और इन सबके बीच सबसे खूबसूरत चीज ये हुई कि मेरी फिल्म सक्सेसफुल हो गई। बता दें कि इस साल सनी की गदर 2 रिलीज हुई है, जिसे दर्शको ने बेहद प्यार दिया।
गदर 2 की स्क्रीनिंग पर हुआ था देओल्स का रियूनियन
इतना ही नहीं बल्कि अगस्त में गदर 2 की स्क्रीनिंग पर सनी और बॉबी का अहाना और ईशा का एक-साथ रियूनियन हुआ था। फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया का जश्न मनाते हुए ईशा ने अगस्त में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। सनी और बॉबी ने न सिर्फ इवेंट की शोभा बढ़ाई बल्कि स्क्रीनिंग के दौरान ईशा और अहाना के साथ पोज भी दिया। कथित तौर पर यह पहली बार था कि धर्मेंद्र के चार बच्चे- हेमा मालिनी से ईशा और अहाना और प्रकाश कौर से सनी और बॉबी- एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए थे। वहीं, अब सनी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines