Nick Jonas ने फॉलो किया ट्रेंड, Priyanka Chopra के लिए उमड़ा पति का प्यार

Nick Jonas-Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस बार इंडिया में करवा चौथ का त्योहार मनाया है।

Nick Jonas-Priyanka Chopra

Nick Jonas-Priyanka Chopra

Nick Jonas-Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस बार इंडिया में करवा चौथ का त्योहार मनाया है। हालांकि आज एक्ट्रेस को दिल्ली के लिए निकलते हुए स्पॉट भी किया गया।

विज्ञापन

पति से दूर इस बार अभिनेत्री ने अपना करवा चौथ मनाया तो निक जोनास भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने अपनी पत्नी के लिए दिल छू लेने वाली बात लिख दी, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निक जोनस ने शेयर किया पोस्ट

फैंस को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी खूब पसंद आती है। कपल के फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अब निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आज-कल चल रहे ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इन दिनों Just looking like a wow खूब ट्रेंड में है। वहीं, अब निक जोनस ने भी अपनी पत्नी प्रियंका पर प्यार लुटाते हुए इसको यूज किया है।

विज्ञापन
Nick Jonas praise for Priyanka Chopra

Nick Jonas praise for Priyanka Chopra

Just looking like a wow

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की ग्रीन साड़ी की फोटो को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि so elegant so beautiful.. Just looking like a wow. वहीं, अब निक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे है।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने भी शेयर किया वीडियो

इतना ही नहीं बल्कि कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि ये लुक प्रियंका का इस बार की करवा चौथ का लुक है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस या निक ने इसके बारे में कोई पोस्ट नहीं किया है। तो ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि ये फोटो इस बार के करवा चौथ का लुक है। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी इस डॉयलाग पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं, फैंस को भी एक्ट्रेस का वीडियो बेहद पसंद आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ