Batwara 1947 Teaser 2 release: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर 18 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस मूवी में सनी पाजी के साथ मशहूर अदाकारा प्रीति जिंटा और शबाना आजमी अहम किरदार में नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के दूसरे टीजर में क्या कुछ खास नजर आया है. इतना ही नहीं हम आपको इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में भी बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Pritam And Pedro के फैंस के लिए खुशखबरी, राजकुमार हिरानी ने दूसरे सीजन पर लगाई मुहर
‘बंटवारा 1947’ के टीजर में क्या कुछ दिखा?
Batwara 1947 मूवी के दूसरे टीजर की शुरुआत इमोशनल सीन्स की जाती है, जिसमें एक मासूम बच्चे की रोने की आवाज आती है. टीजर में आपको लोगों के साथ हो रहे अत्याचार, मारपीट और आगजनी दिखाया गया है. जब यह टीजर शुरू होता है, तो आपको इसमें अली फजल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा के किरदार को दिखाया जाता है. इसके बाद सनी पाजी का दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वो कहते हैं, ‘डर रहा है इंसान… मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता…, वहीं सनी यह भी कहते हुए नजर आते है, मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा… इस डायलॉग के बाद वो दमदार एक्शन करते हुए नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: अस्पताल से घर लौटे Rajesh Sharma, कीड़े के काटने से बिगड़ी थी तबीयत; जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’?
इस मूवी का टीजर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म का दूसरा टीजर वाकई में काफी शानदार नजर आ रहा है. आपको बता दें कि यह मूवी असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर आधारित है. इस नाटक में साल 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द के बारे में विस्तार से लिखा गया है, जिसे अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. इस मूवी में ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है, तो वहीं जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं. सनी देओल कि Batwara 1947 फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
38 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines