हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gadar 2 Box Office Collection Day 31: नीचे जा रही Gadar 2 की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, 31वें दिन फिर किया शानदार कलेक्शन

विज्ञापन
Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 31

Gadar 2 Box Office Collection Day 31: महीने भर से बॉक्स ऑफिस पर छाई सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने हाल में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2 ) का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि, चार दिनों के अंदर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी ‘पठना’ (Pathaan) और ‘गदर 2’ (Gadar 2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन बावजूद इसके फैंस के सिर से ‘तारा सिंह’ का क्रेज उतने का नाम नहीं ले रहा, जिसका अंदाजा फिल्म की 31वें दिन की कमाई से लगाया जा सकता है।

‘जवान’ की रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसमें एक बार फिर बड़ा उछाल आया और फिल्म (Gadar 2 Box Office Collection Day 31) ने वीकेंड यानी सेंड को शानदार कमाई की, जो किसी हैरानी से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही Jawan ने तोड़े ‘पठान’ और Gadar 2 के रिकॉर्ड, बनी सबसे बड़ी कलेक्शन फिल्म

विज्ञापन

31वें दिन फिर बॉक्स ऑफिस पर छाई Gadar 2

फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 31) के संडे की कमाई को मिलाकर 513.85 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ने 31वें दिन 1.60 करोड़ की कमाई की। इससे पहले कई दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही थी, जिसमें आए उछाल ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि फिल्म एक बार फिर SRK की ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है, जो 521.16 करोड़ है। हालांकि, फिल्म इस आंकड़े को छू पाएगी ये देखना दिलचस्प होगा।

‘तारा सिंह’ के लिए नहीं खत्म हुआ फैंस का क्रेज

सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की ‘गदर 2’, 22 साल बात एक नई कहानी के साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म ने शुरुआत की तीन हफ्ते जमकर कमाई की। हालांक, चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म भी ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा और अब दूसरी सुपर डुपर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola