Jawan Box Office Collection Day 4: चौथे दिन ही Jawan ने तोड़े 'पठान' और Gadar 2 के रिकॉर्ड, बनी सबसे बड़ी कलेक्शन फिल्म

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 4

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 4

विज्ञापन

Jawan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और फैंस के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट Highest Opening करने वाली फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने 4 दिनों के अंदर ‘पठान’ (Pathaan) समेत हाल में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ‘बाहुबली 2’ (Baahubali 2 ) का रिकॉर्ड तोड़ने वाली सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी बात ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि SRK की फिल्म ‘जवान’ का क्रेज फैंस के सिरों पर चढ़ कर बोल रहा है। हर दिन ‘जवान’ के हाउसफुल जा रहे हैं। वीकेंड फैंस के साथ-साथ ‘जवान’ के लिए काफी शानदार साबित हुआ।

अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी संडे दिन ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 4) ने सबसे ज्यादा कमाई की और बॉलीवुड की बड़ी कलेक्शन मूवी बन गई। सेंड ‘जवान’ ने 81 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म को टोटल कलेक्शन 287.06 करोड़ रहा।

विज्ञापन

4 दिनों में Jawan ने तोड़े Pathaan और Gadar 2 के रिकॉर्ड

ऐसे में फिल्म एक दो दिनों के अंदर 300 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा भी पार कर जाएगी। 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने अपने ओपनिंग डे की शुरुआत 75 करोड़ से की थी, जिसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों के अंदर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

विज्ञापन

ऐसे में अगर बात ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के पहले दिन की कमाई की बात करें तो, ‘पठान’ ने पहले दिन 55 करोड़ और ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, ‘पठान’ ने तीन दिनों में 166.5 करोड़ और ‘गदर 2’ ने 250 करोड़ के पार की कमाई की थी, जिसके मुकाबले ‘जवान’ दोनों फिल्म से कमाई में काफी आगे चल रही है।

विज्ञापन

Jawan के हर एक गाने पर थिएटर में नाच रहे फैंस

इसी बीच ‘जवान’ (Jawan) को लेकर फैंस के अंदर अगल ही उत्साह और क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके कई उदाहरण सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिन्हें खुद एक्टर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कर रहे हैं। फैंस थिएटर के अंदर ‘जवान’ के हर एक गाने पर झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं, जो किसी के भी चहरे पर एक मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है। ‘जवान’ के लिए फैंस का इतना प्यार देख खुद SRK की खुशी से फूले नहीं समा रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ