Gadar 2 Box Office Collection Day 25: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amessha Patel) की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों से टिकी हुई है। फिल्म के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है। अपनी रिलीज के तीसरे हफ्त में ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया। ऐसे में अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 550 या 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी, लेकिन क्या ऐसा सच में हो पाएगा। फिल्म के 25वें दिन की कमाई का कुछ आंकड़ा सामने आया है, जिसमें कुछ खास इजाफा नजर नहीं आया। अगर 25वें दिन की कमाई को मिलकर फिल्म का कुल कलेक्शन देखा जाए तो, फिल्म ने महज 503.67 करोड़ की कमाई की।
जी हां… जहां फिल्म निर्माता से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट और क्रिटिक ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म 550 से लेकर 600 का आंकड़ा पार करेगी। वहां 25वें दिन फिल्म ने महज 2.50 करोड़ की कमाई की और केवल 503 करोड़ की कलेक्शन अपने मनी क्लब में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol के घर से आई बुरी खबर, एक्टर के परिवार में खुशियों के बीच पसरा मातम
क्या Pathaan को पीछे छोड़ पाएंगी Gadar 2?
भले ही कमाई के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की ये पहली 500 करोड़ का आंकाड़ा पार करने वाली फिल्म हो, लेकिन इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) से भारतीय कलेक्शन में काफी पीछे चल रही है। ‘पठान’ का इंडियन ग्रास कलेक्शन 543 करोड़ का है। वहीं ‘गदर 2’ का महज 503 करोड़ का। ऐसे में अभी ‘तारा सिंह’ को बॉक्स ऑफिस पर और मेहनत करने की जरूरत है।
क्या Jawan से भीड़े पाएंगे ‘तारा सिंह’?
बात दें कि 7 सितंबर को एक बार फिर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी पूरी तैयारी के साथ ‘जवान’ (Jawan) लेकर लौट रहे हैं। ऐसे में ये देखना भी काफी दिलचस्प रहेगा कि 25 दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने वाली सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) क्या ‘जवान’ के आगे भी टिक पाएगी या हवा हो जाएगी?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines