हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Gadar 2 Box Office Collection Day 23: 'तारा सिंह' 500 करोड़ से बस इतनी दूर, Gadar 2 वीकेंड पर तोड़ेगी रिकॉर्ड

विज्ञापन
Gadar 2 Box Office Collection Day 23

Gadar 2 Box Office Collection Day 23: सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) पिछले महीने शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन हो चुके हैं। फिल्म के कमाई की रफ्तार मे कोई खास कमाई नहीं आई है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म 23वें दिन 500 करोड़ के इतने करीब पहुंच चुकी है कि वीकेंड पर फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक दम तैयार है। साथ ही फिल्म हालिया रिलीज फिल्मों पर भी भारी पड़ती नजर आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म (Gadar 2 Box Office Collection Day 23) ने 23वें दिन 6 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 493.65 करोड़ हो गया है, जो इस वीकेंड 500 पार कर जाएगा। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, वो 640 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है, जो इस वीकेंड 650 करोड़ पार कर जाएगी।

यह भी पढ़ें: Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9: नौंवे दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने ‘गदर 2’ को दी कड़ी टक्कर, जानें कितनी की कमाई

Gadar 2 इस वीकेंड 500 करोड़ करेगी पार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपनी रिलीज के 23वें दिन 6 करोड़ की कमाई कर 493.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड भी 640 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जो इस वीकेंड तक 650 करोड़ का आंकड़ा पा कर सकती है। वहीं, घरेलू कलेक्शन की बात की जाए तो 575.5 करोड़ कमा चुकी है। वहीं फैंस भी फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

Sunny Deol ने रखी Gadar 2 सक्सेस पार्टी

बता दें कि हाल में सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी थी। पार्टी में कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की, जिनमें अमीषा पटेल, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, काजोल, सुनी शेट्टी, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, आयुष शर्मा और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स ने नाम शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें