Gadar 2 Box Office Collection Day 35: कम कमाई के बावजूद 'तारा सिंह' का 'गदर' जारी, पूरा किया 517 करोड़ का नॉकआउट आंकड़ा

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 35

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 35

Gadar 2 Box Office Collection Day 35: साल 2001 यानी 22 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) की सीक्वल ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में कोई को कसर नहीं छोड़ी। फिल्म धड़ले से कमाई करती जा रही है। भले ही कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘तारा सिंह’ का ‘गदर’ और उनके लिए फैंस में क्रेज में कमी नहीं आई है। फिल्म लगातार कमाई करती जा रही है, जिसके बाद फिल्म ने 517 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

अपनी रिलीज के 35वें दिन भी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 35) ने भले ही कम कमाई की, लेकिन टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 517.08 करोड़ कमा लिए हैं और फिलहाल बॉक्स ऑफिर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

35वें दिन महज इतनी कमाई में भी छाए Sunny Deol

35 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर पैर पसारे बैठी सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50 लाख की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 517.08 करोड़ रहा। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 675.1 करोड़ का रहा। ऐसे में अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हल्की रफ्तार से भी आगे बढ़ती है तो 520 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर पाएगी। हालांकि, ‘तारा सिंह’ के लिए ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ पाना थोड़ा मुश्किल होगा।

विज्ञापन

Gadar 2 का ओवरसीज कलेक्शन

बता दें कि अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने मंगलवार को जहां दुनियाभर में लगभग 2 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, बुधवार को फिल्म ने एक दिन में दुनिया भर में टोटल 1 करोड़ का बिजनेस किया। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टार करने वाली इस फिल्म ने अब तक कुल 65.5 करोड़ की विश्वस्तरीय कमाई हो चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ