Sunny Deol Gadar 3: शुक्रवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज हुई थी, जिसनें हफ्ते भर कें अंदर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक गदर मचा रखी है। वहां से भी फिल्म को लेकर रिएक्शन आया था, जो काफी वायरल भी हुआ था। इसी बीच खबर है कि फिल्म के तीसरे भाग यानी ‘गदर 3’ (Gadar 3) को लेकर भी अपडेट सामने आ रही है।
जी हां.. हाल में सनी देओल देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ‘गदर 3’ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक्टर का ये वीडियो मुबंई एयरपोर्ट का है। जहां एक पैपराजी ने जब सनी देओल (Sunny Deol Announced Gadar 3) से पूछा की ‘गदर 3’ कब आ रही है?
जल्द आएगी Gadar 3
पैपराजी के इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ‘वो भी जल्द आएगी’। सनी देओल के इस ऐलान के बाद उनके फैंस भी फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इससे पहले फिल्म में सनी देओल यानी ‘तारा सिंह’ के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर और फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) के बेटे उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) ने भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म के तीसरे भाग ‘Gadar 3’ को लेकर हिंट दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘फिल्म के राइटर शक्तिमान ने फिल्म के तीसरे भाग की काहनी का एक हिंट दिया था, लेकिन वो कब तक तैयार होगी इसके बारे में जानकारी नहीं है’।
Gadar 3 का डबल बजट, डबल फीस
वहीं, खबरों की माने तो फिल्म के तीसरे भाग का बजट डबल हो सकता है और फिल्म की फीस भी डबल होने वाली है। बता दें कि सनी देओल ने ‘गदर 2’ के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, जो तीसरे भाई में डबल हो सकते हैं। साथ ही फिल्म का बजट भी 100 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है, जो ‘गदर 3’ में और बढ़ सकता है।
पाकिस्तान से आई Sunny Deol के लिए चुनौती
इसके अलावा पाकिस्तान से वायरल हुए वीडियो में रिपोर्टर एक शख्स से पूछता है ‘सनी देओल ने फिल्म में पाकिस्तानियों को खूब मारा है। अब हम क्या करेंगे?’, जिस पर शख्स कहता है कि ‘मेकअप लगाकर सीक्स पैग बनाए हैं उसको एक बार पाकिस्तान भेज गो मैं अकेला ही देख लूंगा’।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
8 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
12 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
29 mins agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
57 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines