Ghoomer Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन Gadar 2 के सामने अभिषेक बच्चन की Ghoomer ने टेके घुटने, महज इतनी हुई कमाई

Abhishek Bachchan Ghoomer Box Office Collection Day 1

Abhishek Bachchan Ghoomer Box Office Collection Day 1

विज्ञापन

Ghoomer Box Office Collection Day 1: शुक्रवार, 18 अगस्त को सिनेमाघरों में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर (Saiyami Kher), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और अंगद बेदी (Angad Bedi) भी अदम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के इर्द-गिर्द ही घूमती है। हालांकि, इस समय बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) का डंका बज रहा है। ऐसे में अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई है ये बात हर कोई जानना चाहता है।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) का कुल बजट 30 करोड़ का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिएक्शन भी मिल रहा है। हालांकि, अभी फिल्म के पहले दिन की कमाई के संभावित आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म ने पहले दिन महज 0.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जो काफी निराशाजनक रहा।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CvrS0rAoH8C/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Gadar 2 के आगे नहीं टिक पाई OMG 2 क्या टिकेगी Ghoomer?

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) भी रिलीज हुई थी, जो कमाई के मामले में ‘गदर 2’ से काफी पीछे रह गई। फिल्म ने 7 दिनों के अंदर केवल 89.80 करोड़ रुपये का ही रहा।

विज्ञापन

जबकि ‘गदर 2’ ने 284.63 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया। हालांकि, अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’ का ये पहला दिन था ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि ये हफ्ता फिल्म के लिए अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितना घूम पाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

5 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आए Abhishek Bachchan

शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) से अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर 5 साल बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले वो फिल्म ‘लूडो’, ‘द बिग बुल’ और ‘दसवीं’ में नजर आ चुके हैं, लेकिन ये सभी फिल्म और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिनको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं अब देखना ये है कि क्या दर्शकों का इतना प्यार वो बड़े पर्दे पर हासिल कर पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ