हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Gadar 2 Box Office Collection Day 16: 'ड्रीम गर्ल 2' के आगे 'गदर' नहीं मचा पा रहे सनी देओल, 16वें दिन महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
Gadar 2 Box Office Collection Day 16

Gadar 2 Box Office Collection Day 16: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपनी रिलीज के 4 दिनों के अंदर 200 कराड़ो का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया था। उसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के 13 दिनों के अंदर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, जिसके बाद फैंस से लेकर फिल्म मेकर्स और स्टार कास्ट उम्मीद लगा रहे थे कि फिल्म 500 करा आंकड़ा भी छू सकती है, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं फिल्म की कमाई पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

वहीं, अगर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 16) के 16वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार, 26 अगस्त को महज 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म को टोटल कलेक्शन 438.70 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2: ‘गदर 2’ और ‘अकेली’ को अकेला छोड़ दूसरे दिन आगे निकली ‘ड्रीम गर्ल’, दूसरे दिन इतना किया कलेक्शन

Gadar 2 ने वर्ल्डवाइड पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

हालांकि, फिल्म (Gadar 2 Box Office Collection Day) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, सनी देओल ने उस मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 500 करोड़ रुपए तक की कमाई कर ली है। फि्ल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ की कमाई से शुरुआत की थी।

इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 134.47 करोड़ की कमाई की। हालांकि, फिल्म ने 15वें दिन महज 7.10 करोड़ ही कमाए थे, लेकिन 16वें दिन फिल्म की कमाई में कुछ इजाफा नजर आया।

‘गदर’ का सीक्वल है ‘Gadar 2’

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ (Gadar) का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा (Anil Sharma) के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो सीक्वल में उस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें