Gadar 2 Box Office Collection Day 46: सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि फिल्म पिछले 7 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ये फिल्म पिछले महीने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको इस सोमवार बॉक्स ऑफिस पर 7 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से उतने का नाम नहीं ले रहा है।
भले ही फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों में आ चुकी है, लेकिन कमाल की बात ये है कि 46वें दिन भी दर्शक इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं। फिल्म ने भारीतय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 523.80 की जबरदस्त कमाई कर ली है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी धांसू कलेक्शन कर लिया है।
46वें दिन भी Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस क्रेज जारी
वहीं, अगर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection Day 46) के 46वें दिन की कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो, फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें हफ्ते के 46वें दिन भी 30 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 523.80 करोड़ हो गया। साथ ही वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ से ज्यादा को हो चुका है। वहीं, ‘तारा सिंह’ के फैंस के लिए दुख की बात ये है कि फिल्म कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस से उतर जाएगी, लेकिन जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी।
22 साल बाद भी लोगों पर चला तारा सिंह का जादू
अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ (Gadar 2) आज से 22 साल पहले 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वल है। इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘गदर 2’ को रिलीज किया गया है। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने 6 अक्टूब को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म की तीसरे पार्ट ‘गदर 3’ को लेकर भी कई सारी खबरे सामने आ रही है, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
54 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
1 hr ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines