Gadar 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में हालिया रिलीज फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है। ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 22वें दिन आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 9 दिन पहले रिलीज हुए ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9) को मात देते हुए अच्छी कमाई की। खास बात ये है कि फिल्म अब 500 नहीं 600 करोड़ की राह पर निकल चुकी है।
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 22वें दिन 4.30 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 486.75 करोड़ हो गई है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड देखा जाए तो ये आंकाड़ा 631.8 करोड़ के आस-पास है, जो इस वीकेंड 650 करोड़ तक पहुंच सकता है।
इस वीकेंड 650 पार करेगी Gadar 2
वहीं फिल्म का घरेलू कलेक्शन 569.3 करोड़ है, जो वीकेंड पर और आगे बढ़ सकता है। कमाई के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) हालिया रिलीज फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही थी। हालांकि, 22वें दिन कमाई के मामले में ‘गदर 2’ ने आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) से पीछे हो गई है, लेकिन इस वीकेंड सनी देओल 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकते हैं।
Gadar 2 तोड़ेगी Pathaan का रिकॉर्ड
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारियों में लगी हैं। इस फिल्म का कुल केलक्शन कलेक्शन 511.70 करोड़ है और वहीं ‘गदर 2’ भी 486.75 करोड़ के पास पहुंच गई है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines