Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8: रिलीज के 9वें दिन ही Gadar 2 के सामने पस्त हुई Dream Girl 2, इतने करोड़ का रहा कलेक्शन
Edited By Vandana Saini

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8
Edited By Vandana Saini

Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) शुक्रवार, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म 22 दिन पहले रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) के आगे टिक नहीं पा रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ के 8वें दिन कलेक्शन भी सामने आ चुका। जहां ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8) की पूजा बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही हैं। फिल्म ने अपनी शुरूआत 10 करोड़ से की थी।
हालांकि, कुछ ही फिल्मों में फिल्म 50 करोड़ तक पहुंच गई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन महज 6.04 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिसर 79.1 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने 89.1 करोड़ का कलेक्शन जमा कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सिनेमा जगत से फिर आई मनहूस खबर, घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली मशहूर एक्ट्रेस; दो बेटियों की थी मां
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 8) ने अपनी ओपनिंग डे की शुरुआत 10.69 करोड़ रहा था। वहीं, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़, चौथे दिन 5.42 करोड़, पांचवे दिन 5.87 करोड़, छठे दिन 7.5 करोड़, सातवें दिन 7.50 करोड़, आठवें दिन 4.7 करोड़ की कमाई की और 8वें दिन कमाई में थोड़ी तेजी देखने को मिली है, लेकिन फिर भी फिल्म कमाई के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) से पीछे ही चल रही है।
वहीं, अगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) के बजट की बात की जाए तो, फिल्म का कुल बजट 35 करोड़ का था, जिसके हिसाब से फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड पर ही बाजी मारते हुए अपने बजट का पैसा वसूल कर लिया है। वहीं आने वाले वीकेंड में फिल्म और कमाल दिखा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: