Gadar 2 Box Office Collection Day 22: सनी देओल का 'गदर' 22वें दिन भी जारी, जल्द 650 करोड़ पार करेगी Gadar 2!
Edited By Vandana Saini

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 22
Edited By Vandana Saini

Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 22
Gadar 2 Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में हालिया रिलीज फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है। ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 22वें दिन आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 9 दिन पहले रिलीज हुए ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 9) को मात देते हुए अच्छी कमाई की। खास बात ये है कि फिल्म अब 500 नहीं 600 करोड़ की राह पर निकल चुकी है।
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 22वें दिन 4.30 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 486.75 करोड़ हो गई है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड देखा जाए तो ये आंकाड़ा 631.8 करोड़ के आस-पास है, जो इस वीकेंड 650 करोड़ तक पहुंच सकता है।
वहीं फिल्म का घरेलू कलेक्शन 569.3 करोड़ है, जो वीकेंड पर और आगे बढ़ सकता है। कमाई के मामले में सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) हालिया रिलीज फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही थी। हालांकि, 22वें दिन कमाई के मामले में ‘गदर 2’ ने आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) से पीछे हो गई है, लेकिन इस वीकेंड सनी देओल 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकते हैं।
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) का रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारियों में लगी हैं। इस फिल्म का कुल केलक्शन कलेक्शन 511.70 करोड़ है और वहीं ‘गदर 2’ भी 486.75 करोड़ के पास पहुंच गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: