'किसी के परिवार को बर्बाद कर देना…', संजय कपूर की बहन का खुलासा, प्रिया सचदेव से शादी के खिलाफ थे पापा

Sunjay Kapur Sister Mandira: संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों के बीच संजय की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sunjay Kapur, Sunjay Kapur Sister Mandira, Mandira Kapuri Smith on karisma kapoor marriage

संजय कपूर की बहन का खुलासा

Sunjay Kapur Sister Mandira: संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. यह विवाद प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच है. एक्ट्रेस के बच्चे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. इन विवादों के बीच संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने पूरे मामले पर रिएक्ट किया है और बताया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि संजय और प्रिया की शादी हो. साथ ही मंदिरा ने ये भी कहा कि करिश्मा कपूर जो फेस कर रही हैं वो इसके लिए डिजर्व नहीं करती हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

दरअसल, मंदिरा कपूर स्मिथ ने हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी से बात की और इस दौरान उन्होंने उस समय को याद किया जब उनके भाई की शादी टूटने लगी थी. संजय कपूर की बहन ने ये भी बताया कि उन्हें प्रिया संग भाई की नजदीकियों के बारे में भी पता था. लेकिन, उनको उम्मीद नहीं थी कि दोनों इतने करीब आ जाएंगे.

प्रिया ने बर्बाद किया संजय कपूर का घर?

मंदिरा ने बताया कि वह प्रिया और संजय के बारे में सब कुछ जानती थीं. वो फ्लाइट में मिले थे और वो खुद इससे खुश नहीं थीं. उन्होंने बताया कि करिश्मा और उनके भाई असल में अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे और अच्छे फेज में थे. कियान का जन्म हुआ था. संजय कपूर अपने बच्चे को लेकर काफी पजेसिव थे. मंदिरा ने ये भी कहा कि उनको लगता है कि किसी दूसरी महिला का उस महिला की परवाह ना करना, जिसे अभी बच्चा पैदा हुआ है, गलत है. मंदिरा का कपूर परिवार में प्रिया की एंट्री को लेकर मानना है कि किसी के परिवार में आकर उसे बर्बाद कर देना गलत है. करिश्मा (लोलो) इसकी हकदार नहीं थीं.

प्रिया-संजय की शादी के खिलाफ थे पापा

इतना ही नहीं, मंदिरा आगे बताती हैं कि उनके दिवंगत पिता समेत उनका पूरी परिवार संजय और प्रिया के रिश्ते से खुश नहीं था. सभी इसके खिलाफ थे. मंदिरा कहती हैं कि उनके पिता ने कहा था कि संजय, प्रिया से कभी शादी नहीं कर सकते. वह उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे. संजय कपूर की बहन बताती हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने भाई से प्यार करती हैं लेकिन, वह सिर्फ करिश्मा के बच्चे थे. उनके पास सब कुछ था. उन्हें इसे ठीक कर देना चाहिए था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ