क्या Zubeen Garg को दिया गया जहर? सिंगर के बैंडमेट का चौंकाने वाला दावा

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. सिंगर के बैंडमेट ने मैनेजर और फेस्ट ऑर्गनाइजर पर आरोप लगाए हैं कि इन दोनों ने जुबीन गर्ग को जहर दिया था.

Zubeen Garg death, zubeen garg death news, zubeen garg news

जुबीन गर्ग की मौत मामले में बैंडमेट ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

Zubeen Garg Death: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है. 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई सिंगर की मौत के बाद हर कोई हैरान था. अब जुबीन की मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. जुबीन के बैंडमेट और गवाह शेखर ज्योति गोस्वामी ने सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्ट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत पर बड़े आरोप लगाए हैं.  गवाह शेखर ज्योति गोस्वामी ने SIT को दिए अपने बयान में कहा है कि मैनेजर और फेस्ट ऑर्गनाइजर ने जुबीन गर्ग को जहर दिया था. चलिए जानते हैं गवाह शेख ज्योति गोस्वामी ने और क्या कुछ कहा?

पूछताछ में जुटी SIT

जुबीन गर्ग की मौत मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने इस मामले में पहले ही 12 लोगों को पूछताछ करने के लिए नोटिस भेजा था. हाल ही में सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्ट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. दोनों को गुवाहाटी कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था. अब जुबिन गर्ग के बैंड के एक साथी शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी की पूछताछ में खुलासे किए हैं.

विज्ञापन

क्या बोले बैंडमेट?

शेखर ज्योति गोस्वामी ने पूछताछ में सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्ट ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन दोनों शख्स ने जुबीन गर्ग को जहर दिया था. उन्होंने ये भी दावा किया कि जब सिंगर डूब रहे थे तो उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे. इसके बाद भी उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया था. गवाह ने आगे कहा कि जुबीन को बहुत अच्छे से स्विमिंग आती थी उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती.

विज्ञापन

कब हुआ था निधन?

अब असम पुलिस शेखर ज्योति गोस्वामी के इस दावे पर भी पुलिस जांच कर रही है. बता दें 19 सितंबर को जुबीन गर्ग की मौत सिंगापुर में हो गई थी. सिंगापुर में जुबीन एक इवेंट में परफॉर्म करने गए थे. परफॉर्मेंस से पहले सिंगर स्कूबा डाइविंग करने गए और वहां डूबने से उनकी मौत हो गई. इसके बाद 23 सितंबर को सिंगर का अंतिम संस्कार असम के गुवाहाटी के पास कमरकुची गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ