Sunjay Kapur Property Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी का विवाद अभी भी चल रहा है. आज 26 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे की मंजूरी दे दी है. प्रिया ने कोर्ट में संजय कपूर की संपत्ति विवाद मामले में नई याचिका दाखिल करते हुई सभी जानकारी को गोपनीय रखने की अपील की थी. आइए जानते हैं कि कोर्ट ने क्या कहा है?
सीलबंद लिफाफे की मंजूरी
न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संजय कपूर की विधवा वाइफ प्रिया सचदेव को पति की संपत्ति की लिस्ट सीलबंद लिफाफे की मंजूरी दे दी है. प्रिया के वकील ने कोर्ट से अपील की है कि उन्होंने जो भी दस्तावेजों कोर्ट में दिए हैं उन्हें सीक्रेट रखा जाए. साथ ही कोर्ट ने संजय की मां को भी वसीयत की एक कॉपी देने की बात कही है.
सिस्टम या ‘सीक्रेट क्लब’
इसके अलावा इस वसीयत की मूल प्रति हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास रहेगी. इसके अलावा प्रिया के वकील ने अदालत में कहा कि इस मामले पर मीडिया का पूरा ध्यान है और ये एक बंटवारे का मामला है, ऐसे में सिस्टम या ‘सीक्रेट क्लब’ बनाने की अपील की गई है. साथ ही कोई भी जानकारी लीक ना होने पर भी जोर दिया गया.
नॉन डिस्क्लॉजर एग्रीमेंट
इतना ही नहीं बल्कि प्रिया ने दास्तावेजों तक पहुंचने के लिए एक नॉन डिस्क्लॉजर एग्रीमेंट (एनडीए) पर साइन करवाने की भी अपील की है, जिसमें करिश्मा कपूर-संजय कपूर के बच्चे और मां रानी कपूर शामिल हैं. गौरतलब है कि ये सारा विवाद संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर हो रहा है.
12 जून को हुआ था संजय कपूर का निधन
संजय कपूर की बात करें तो संजय कपूर एक मशहूर बिजनेसमैन थे. 12 जून को 53 साल की उम्र में संजय कपूर की ब्रिटेन के सरे में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. संजय कपूर के अचानक आई निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है.
यह भी पढ़ें- मिसकैरेज का झेला दर्द, मां बनने को तरसीं 44 साल की TV एक्ट्रेस, छलका दर्द
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines