
मिसकैरेज का झेला दर्द, मां बनने को तरसीं 44 साल की TV एक्ट्रेस, छलका दर्द
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Sambhavna Seth: अभिनेत्री और व्लॉगर संभावना सेठ अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ जितनी कमाल की है, उतना ही दर्द उनकी पर्सनल लाइफ में है. दरअसल, संभावना सेठ की शादी को लंबा समय हो चुका है, लेकिन वो अभी भी मां बनने की खुशी से वंचित हैं. ऐसे में एक्ट्रेस का दर्द एक बार फिर से छलक उठा है.
हाल ही में संभावना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वो फूट-फूटकर रोतीं नजर आईं. अपने वीडियो में एक्ट्रेस ने पहले माता रानी की पूजा की और फिर वो अपने फैन के भेजे हुए गिफ्ट को देखने लगीं. फैन ने अपने गिफ्ट संग एक लेटर भी भेजा, जिसमें लिखा था कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, रब आपको एक बच्चा दे. इसे पढ़ने के बाद एक्ट्रेस रोने लगती हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: