---विज्ञापन---

Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर होंगी शामिल, दोनों बच्चों और सैफ-करीना संग दिल्ली रवाना

Sunjay Kapur Funeral: संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके साथ दोनों बच्चे भी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी अंतिम दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur Funeral: बिजनेस टायकून संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एक्स वाइफ और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। करिश्मा को उनके दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनके अलावा करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। जाहिर है कि संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह पोलो मैच खेल रहे थे, उस वक्त उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था।

दोनों बच्चों संग दिखीं करिश्मा

इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान भी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि करिश्मा अपनी कार से उतरते हुए कलिना एयरपोर्ट से अंदर की ओर जा रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में करीना कपूर भी सैफ अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस अपने एक्स जीजू के अंतिम दर्शन के लिए जा रही हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार आज कब और कहां होगा? जानें क्या है अपडेट

22 जून को होगी प्रेयर मीट

संजय कपूर के परिवार की तरफ से प्रेस में बयान के जरिए बताया गया है कि अंतिम संस्कार 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। वहीं 22 जून को उनकी याद में प्रेयर मीट रखी गई है। शोकसभा शाम 4 से 5 बजे के बीच दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित की जाएगी। परिवार की ओर से जारी किए गए पोस्ट में मां रानी सुरिंदर कपूर, वाइफ प्रिया सचदेव के अलावा संजय कपूर के सभी बच्चों के नाम लिखे हैं।

---विज्ञापन---

कैसे हुआ संजय कपूर का निधन?

रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर इंग्लैंड के एक पोलो क्लब में पोलो मैच खेल रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई। गले में डंक मारने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनकी उम्र 53 साल थी। अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया था।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2025 11:23 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola