---विज्ञापन---

Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार आज कब और कहां होगा? जानें क्या है अपडेट

Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के परिवार की तरफ से उनके अंतिम संस्कार पर अपडेट दिया गया है। बता दें कि संजय का निधन 12 जून, 2025 को हुआ था।

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur Funeral: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून, 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। बताया जाता है कि इंग्लैंड में पोलो ग्राउंड पर मैच खेलने के दौरान संजय कपूर ने कथित तौर पर गलती से मधुमक्खी को निगल लिया था। इसके बाद 53 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। अब उनके अंतिम संस्कार पर अपडेट आया है। बताया जाता है कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को नई दिल्ली में किया जाएगा।

22 जून को होगी प्रेयर मीट

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को परिवार की ओर से प्रेस में बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज 19 जून, 2025 को नई दिल्ली में किया जाएगा। बयान में आगे कहा गया है कि अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। इसके बाद 22 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस में शाम 4 से 5 बजे के बीच प्रेयर मीट रखी जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur की पोलो क्लब से सामने आई आखिरी तस्वीर, टीम ने दी भावुक श्रद्धांजलि

---विज्ञापन---

एक हफ्ते का लग गया समय

बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था। उस वक्त वह इंग्लैंड में थे। उनके ससुर अशोक सचदेव ने NDTV से कहा था कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी बताया था कि पोस्टमार्टम लंदन में किया गया है। पेपर वर्क पूरा होने तक डेड बॉडी को भारत नहीं लाया जा सकेगा। इस वजह से संजय कपूर को इंडिया लाने में करीब एक हफ्ते का समय लग गया है।

कौन थे संजय कपूर?

बता दें कि संजय कपूर बिजनेस टायकून थे। वह इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र पर ध्यान देने वाली एक मुख्य आर्ट पार्ट्स निर्माता कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। इसके अलावा उनका रुझान खेल में भी काफी रहा है। वह पोलो में अपनी गहरी भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उन्हें पोलो खेलना बहुत पसंद था। अपने आखिरी वक्त में भी संजय कपूर पोलो मैच ही खेल रहे थे।

First published on: Jun 19, 2025 07:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola