संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद शुरू हो गया. ये विवाद संजय की एक्स वाइफ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया सचेदव के बीच है. प्रिया पर वसीयत को करिश्मा के बच्चों से छुपाने और धोखाधड़ी का आरोप है. इसी बीच बीते दिन ही प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दायर की, जिसमें अदालत के उस निर्देश को संशोधित करने का अनुरोध किया गया है जिसमें दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था.
प्रिया ने दाखिल की गई अर्जी में यह भी अनुरोध किया कि इस जानकारी को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए और करिश्मा कपूर के बच्चों से एक गोपनीयता बयान (नॉन-डिस्क्लोजर स्टेटमेंट) देने को कहा जाए, क्योंकि यह मामला संवेदनशील और गोपनीय जानकारी से संबंधित है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 50 मिनट की वो फिल्म, जिसमें 31 साल की हसीना ने लगाया ग्लैमर का तड़का, सुपरस्टार संग काम करके भी हुईं निराश
कोर्ट ने किया इनकार
हालांकि, कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की है, लेकिन कोर्ट ने प्रिया की ओर से दाखिल की गई अर्जी को लेकर शुरुआती तौर पर यह राय भी दी है कि ऐसे मामलों में कुछ भी गोपनीय नहीं होता है. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह के किसी भी निर्देश से बचाव के अधिकार को प्रभावित करने की संभावना होती है.
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की इस बेटी के शाही ठाठ, लिटिल प्रिंसेस के पास है पर्सनल वैनिटी
करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने क्या कहा?
इसके साथ ही करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील सौरव अग्रवाल ने इस मामले पर कहा कि हर चीज को गोपनीय रखने की कोशिश इसलिए की जा रही है ताकि संपत्ति की जांच से बचा जा सके. बैंक खातों पहले ही साफ हो चुके हैं. इसके अलावा, सौरव का कहना है कि इस तरह के मामले के बारे में जनता को संपत्ति के बारे में पता होना चाहिए ताकि उसके साथ लेन-देन ना किया जा सके. इस मामले में कल यानी कि 26 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
यह भी पढ़ें: इस सुपरस्टार से नहीं देखा गया था भिखारी का दर्द, दे दी थी पहली कमाई, पहचाना क्या?
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
28 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines