Raha Kapoor: बॉलीवुड के पॉपुलर परिवार में से कपूर खानदार के हर सदस्य के अपने अलग ठाठ है. फिर चाहे वो बड़ा हो या छोटा. जी हां, कपूर खानदान की लिटिल प्रिंसेस यानी राहा कपूर भी बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीजी हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाड़ली राहा को हमेशा ही शाही ट्रीटमेंट मिलता है. महेश भट्ट की नातिन की लैविस लाइफ देख नाना भी हैरान नजर आएं. राहा के पास है खुद की पर्सनल वैनिटी वैन.
शाही ठाठ से रहती हैं राहा
दरअसल, जब आलिया भट्ट शूटिंग करती हैं, तो राहा कपूर अपनी पर्सनल वैनिटी वैन में ठाठ से रहती हैं. ढाई साल की राहा किसी भी मामले में कम नहीं है और शानदार लाइफ जी रही हैं. आलिया जब भी किसी फिल्म की शूटिंग करती हैं, तो उनकी बेटी राहा उनके संग सेट पर ही मौजूद होती है. हालांकि, इस दौरान राहा, आलिया से अलग अपनी वैनिटी में होती हैं. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.