Sanjay Dutt का इनके साथ रहा ऐसा रिश्ता कि आज भी होती है उनकी चर्चा

Sunjay Dutt Birthday Special

Sunjay Dutt Birthday Special

विज्ञापन

Sunjay Dutt Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज यानी 29 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मनाएंगे। साल 1981 में एक्टर ने फिल्म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी फिल्मों के साथ-साथ संजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।

वहीं, संजय की लव लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर आज हम आपको उनकी 308 गर्लफ्रेंड से लेकर तीन शादियां करने तक की लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं..

Advertisment

संजय दत्त की लव लाइफ

1. नादिया दुर्रानी

ये तो कोई नहीं जानता है कि संजय दत्त और नादिया दुर्रानी की मुलाकात कहां हुई थी। लेकिन रिया से मिलने से पहले संजय नादिया को जानते थे। संजय दत्त और नादिया दुर्रानी का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला, लेकिन कहा जाता है कि नादिया और संजय की नजदीकियों की वजह से ही संजय और रिया की शादी टूटी थी।

2. माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी संजय का नाम जोड़ा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1991 में फिल्म ‘साजन’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के अफेयर की चर्चा भी होने लगी था। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन संजय की पहले से एक बेटी होने के कारण माधुरी के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वहीं, जब साल 1993 में बॉम्बे बम ब्लास्ट में संजय का नाम आया, तो एक्ट्रेस ने संजय से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
3. टीना मुनीम

संजय दत्त के अफेयर की बात हो और टीना मुनीम का नाम सामने ना आए, ऐसा तो शायद ही होगा। बता दें कि टीना और संजय बचपन के दोस्त थे और दोनों में प्यार भी हो गया। वहीं, फिल्म ‘रॉकी’ के दौरान उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ, लेकिन संजय की ज्यादा शराब पीने की आदत ने उन्हें टीना से दूर कर दिया।

4. लीजा रे

एक समय ऐसा था जब संजय और लीजा रे के रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, ये वो टाइम था जब संजय अपनी पत्नी के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। इतना ही नहीं बल्कि इस समय उनपर मुंबई बम ब्लास्ट केस भी चल रहा था, लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

विज्ञापन
5. ऋचा शर्मा

फिल्म ‘मुहूर्त’ के दौरान संजय की मुलाकात उनकी अपनी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से हुई थी। बता दें कि संजय ने पहली बार ऋचा को एक लोकल मैग्जीन पर देखा था और वो उन्हें पसंद आ गई थी। साल 1987 में ऋचा फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त संजय दत्त ने उन्हें प्रपोज किया, लेकिन ऋचा ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं इसके बाद संजय उन्हें फोन कर जवाब मांगने लगे, तो एक दिन ऋचा ने हां कर दिया। दोनों ने साल 1987 में शादी की और साल 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ। ब्रेन ट्यूमर के चलते न्यूयॉर्क में 10 दिसंबर 1996 को ऋचा का निधन हो गया था।

6. रेखा

साल 1984 में फिल्म ‘जमीन’ की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान खबरें आई कि संजय और रेखा का अफेयर है। साथ ही दोनों की शादी का खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि एक इंटरव्यू में एक्टर ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया।

विज्ञापन

7. रिया पिल्लई

इसके बाद संजय ने साल 1998 में मॉडल रिया पिल्लई से शादी कर ली। लेकिन फिर से संजय के अफेयर की खबरें आई और दोनों अलग रहने लगें। इसके बाद साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था।

विज्ञापन

8. मान्यता दत्त

जिस समय संजय दत्त नादिया को डेट कर रहे थे, उस समय वो मान्यता से भी मिले। बता दें कि मान्यता को दिलनवाज शेख के नाम से भी जानी जाता था। संजय को मान्यता पसंद आई और फिर दो साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। इसके बाद साल 2008 में दोनों ने गोवा के एक रिसोर्ट में शादी की। साल 2010 में मान्यता ने जुड़वा बच्चों शाहरान और इकरा का जन्म दिया। अब दोनों एक साथ खुशहाल परिवार की तरह रह रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ