Govinda और Sunita Ahuja के डिवोर्स पर अब तक कई चौंकाने वाली बातें, मैनेजर के बयान से मचा हड़कंप

Govinda & Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और सुनीता अहुजा के डिवोर्स रूमर्स इन दिनों हर तरफ फैल रहे हैं। अब तक इस मामले पर क्या कुछ हुआ है, चलिए आपको बताते हैं।

Govinda & Sunita Ahuja Divorce Rumours

Govinda & Sunita Ahuja Divorce Rumours

Govinda & Sunita Ahuja Divorce Rumours: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के तलाक की अफवाहें इन दिनों जोरों पर हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों की दुनिया तक, यही चर्चा है कि क्या 37 सालों के रिश्ते के बाद गोविंदा अपनी पत्नी को तलाक देंगे? ये सुनकर फैंस हैरान रह गए और हर कोई हैरान था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। अब तक इस मामले पर क्या कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

गोविंदा का क्या था रिएक्शन?

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए गोविंदा ने तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि ‘इस वक्त मैं अपने बिजनेस के मामलों में व्यस्त हूं और साथ ही फिल्में करने की प्रक्रिया में भी हूं।’ गोविंदा ने अपनी बात को जल्दी ही खत्म करते हुए इन अफवाहों को न तो पूरी तरह से खारिज किया और न ही स्वीकार किया। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि वाकई उनके रिश्ते में क्या चल रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

मैनेजर का चौंकाने वाला बयान 

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अब इन अफवाहों को एड्रेस किया। उनका कहना है कि सुनीता के बयानों ने लोगों को बातें करने का मौका दिया है। हाल के दिनों में सुनीता ने कई अजीबो-गरीब बयान दिए हैं, जो शशि के मुताबिक पब्लिक अटेंशन पाने की कोशिश हैं। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए शशि ने कहा कि गोविंदा की ओर से रिश्ते में किसी प्रकार का आधिकारिक कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि हां सुनीता ने एक नोटिस भेजा है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन

सुनीता ने भेजा कानूनी नोटिस? 

गोविंदा के मैनेजर की मानें तो गोविंदा और सुनीता पिछले काफी समय से अलग-अलग ही रह रहे हैं। शशि ने आगे बताया कि सुनीता ने कोर्ट से एक कानूनी नोटिस भेजा है, लेकिन इस नोटिस में क्या लिखा है और ये किस कारण भेजा गया है, इस बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहाल कि नोटिस अभी तक हमारे पास नहीं आया है। शशि ने कहा कि सुनीता ने हाल ही में कई तरह के बयान दिए हैं, जिनसे लोगों के बीच अफवाहें फैल रही हैं। इस समय पूरे मामले पर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक सुनीता की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ