'मैं बिजी...', Govinda ने पत्नी Sunita Ahuja से तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Govinda, Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी से तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने बताया है कि इस वक्त वो कहां बिजी हैं? आइए जानते हैं कि चीची ने क्या कहा?

Govinda, Sunita Ahuja

Govinda, Sunita Ahuja

Govinda, Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा के तलाक की अफवाहें पूरे दिन से उड़ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक यही चर्चा हो रही है कि क्या शादी के 37 साल बाद चीची अपनी वाइफ को तलाक दे देंगे? इन अफवाहों को जैसे ही फैंस ने सुना तो हर कोई हैरान रह गया कि ऐसा कैसे हो सकता है? इस बीच अब गोविंद ने खुद इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि चीची ने इन पर क्या कहा?

विज्ञापन

क्या बोले गोविंदा?

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा ने तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि इस टाइम मैं बिजनेस की बातचीत को लेकर बिजी हूं और फिर से फिल्में करने की प्रक्रिया में हूं। गोविंदा ने अपनी बात को शॉर्ट में ही खत्म कर दिया। अब ऐसे में सुपरस्टार ने इन अफवाहों को खारिज भी नहीं किया है, तो कहना मुश्किल है कि चल क्या रहा है?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

दोनों में खूब प्यार

गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें फैंस को भी परेशान कर रही हैं। अगर इस कपल की बात करें तो शादी के बाद से ही दोनों में हमेशा खूब प्यार देखा गया है। कुछ दिनों पहले जब गोविंदा के पैर में गोली लगी थी, तब सुनीता अहूजा उनके साथ नजर आई थीं और एक्टर का खूब ख्याल भी रखा था। ऐसे में इतनी जल्दी दोनों के अलग होने की अफवाहें लोगों को बेचैन कर रही हैं।

विज्ञापन

फैंस को नहीं हो रहा भरोसा

बता दें कि दोनों ने लव मैरिज की थी और इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। अक्सर दोनों को साथ में भी देखा गया है। साथ ही दोनों अपने रिश्ते पर हमेशा खुलकर बात करते नजर आए हैं और अब इतने सालों बाद दोनों के तलाक की अफवाहों ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ