News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aarushi Oswal: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। आप लोगों ने सोशल मीडिया पर आरुषि ओसवाल के कई वायरल फोटोज और वीडियो देखे होंगे। एक बार आरुषि ओसवाल एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वेडिंग लुक री-क्रिएट करके खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं, अब वो एयरपॉड्स को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, ऐसी खबर सामने आई है कि एयरपॉड्स ज्यादा देर तक कान में लगाने से मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल को कान में गंभीर समस्या हो गई है।
एयरपॉड्स के बिना आज कल किसी का भी गुजारा नहीं होता। ये आम लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। आज कल लोग एयरपॉड्स के बिना घर से बाहर कदम भी नहीं रखते। ऐसे ही आरुषि ओसवाल भी एयरपॉड्स का बेहद इस्तेमाल करती थीं, जिसका अब उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरुषि ओसवाल ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को अपना लाइफ अपडेट दिया है। उन्होंने सभी सोशल मीडिया यूजर्स को एक जरूरी मैसेज दिया है। उन्होंने रिवील किया है कि कैसे एयरपॉड्स के कारण उनकी सुनने की क्षमता कम हो गई है।
एक पोस्ट शेयर कर मेकअप आर्टिस्ट आरुषि ओसवाल ने कहा कि हाल ही में वो दिल्ली के लिए ट्रेवल कर रही थीं। रास्ते में उन्होंने अपने एयरपॉड्स लगाए हुए थे। पूरे दिन में उन्होंने कम से कम 8 घंटों तक एयरपॉड्स का इस्तेमाल किया था। अगले दिन उन्हें अहसास हुआ कि वो लेफ्ट कान से ठीक से सुन नहीं पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने 2 दिन तक इंतजार किया और फिर डॉक्टर से कंसल्ट किया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद आरुषि ओसवाल को बताया कि एयरपॉड्स लगाने के कारण उनके लेफ्ट कान की 45% सुनने की क्षमता जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: The Traitors: Elnaaz Norouzi के सामने आई Purav Jha की सच्चाई, टास्क में क्या बोला? खुल गई पोल
45% सुनने बंद होने के बाद वो पूरी तरह से शॉक्ड रह गई थीं। आरुषि ओसवाल का कहना है कि अचानक सुनना बंद हुआ तो उन्हें झटका लगा। हालांकि, उनके पास रिकवरी का चांस था। डॉक्टर ने उनके कान में इंजेक्शन स्टेरॉयड देने शुरू कर दिए, जो काफी दर्दनाक थे। आरुषि के पास सिर्फ दो रास्ते थे- या तो वो अपने कान में इंजेक्शन लगवा लें या फिर सुनने की शक्ति खो दें। आरुषि ने तुरंत इलाज शुरू करवा दिया। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि 1 हफ्ते के अंदर ये ठीक हो जाएगा, नहीं तो कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। इस दौरान उन्हें एयरपॉड्स या हेडफोन न लगाने की सख्त हिदायत दी गई थी। साथ ही 1 हफ्ते तक उन्हें कान को पानी से दूर रखना था। इन सभी सावधानियों और इलाज के बाद उनकी हालत बेहतर हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।