Sunita Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर पिछले काफी समय से सवाल उठ रहे हैं. गोविंदा पर अफेयर के आरोप लग चुके हैं और पत्नी संग रिश्ता टूटने जैसी अफवाहें भी खूब उड़ी हैं. सुनीता ने मीडिया के सामने कई बारे ये दावे किए हैं कि उनके पति सिर्फ उनके हैं और दोनों अलग नहीं हो रहे हैं. वहीं, अब सुनीता का लेटेस्ट वीडियो तो किसी दूसरी तरफ ही इशारा कर रहा है. सुनीता के व्लॉगिंग चैनल पर एक नया वीडियो आया है और उसमें वो संभावना सेठ के पूछे हुए कुछ कठिन सवालों के जवाब देती हुई नजर आ रही हैं. सुनीता ने एक बार फिर गोविंदा को लेकर चुप्पी तोड़ी है, लेकिन इस बार उनका बयान आपको चौंका सकता है.
सुनीता ने गोविंदा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें, संभावना सेठ ने पहले सुनीता से परमिशन ली कि क्या वो उनसे पर्सनल सवाल कर सकती हैं? जब सुनीता ने हां कहा, तो संभावना ने उसने पूछा कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है? सुनीता बोलीं कि उन्होंने भी ये बात सुनी है और उन्होंने आगे कहा, ‘जब मुझे मालूम पड़ेगा, जिस दिन मुझे पता चलेगा कि चीची मुझे धोखा दे रहा है, तो मैं खुद मीडिया के सामने खड़े होकर बोल दूंगी कि ये मुझे धोखा दे रहा है.’ सुनीता ने बताया कि गोविंदा की फैमिली में कुछ ऐसे लोग हैं, जो उन्हें साथ नहीं देखना चाहते और उन्हें लगता है कि गोविंदा की फैमिली इतनी खुश क्यों है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में इन 6 कंटेस्टेंट्स की बढ़ी पॉपुलैरिटी, रैंकिंग में टॉप पर कौन?
15 साल से अलग रह रहे गोविंदा और सुनीता
सुनीता ने गुस्से में कहा, ‘इनके खुद के बीवी बच्चे मर गए. गोविंदा अच्छे लोगों के साथ उठता-बैठता नहीं है. चमचों के साथ रहोगे तो तुम भी वैसे बन जाओगे, गंदे लोगों के साथ रहोगे तो तुम भी गंदे बन जाओगे. आज मेरा फ्रेंड सर्कल नहीं है, मेरे फ्रेंड्स मेरे बच्चे हैं. मैं और चीची 15 साल से सामने रहते हैं, लेकिन वो घर पर आना-जाना करते रहते हैं, लेकिन जब तक मुझे कोई ठोस सबूत ना मिले…’. सुनीता ने आगे कहा कि जो अच्छी औरत को दुख देगा, उसको कभी सुख नहीं मिलेगा. वो खुद भी बेचैन रहेगा. सुनीता बोलीं, ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी दे दी गोविंदा को. बचपन से मैं आज 55 साल की हो गई हूं और मैं आज तक उसे इतना प्यार करती हूं.’
गोविंदा के अफेयर पर सुनीता का छलका दर्द
सुनीता ने बताया कि उन्हें गिले-शिकवे भी हैं और नाराजगी भी हैं क्योंकि वो भी सब सुनती हैं. हालांकि, बच्चों के कारण वो स्ट्रॉन्ग बनी हुई हैं. सुनीता आहूजा ने कहा, ‘आज कल जो लड़कियां आती हैं ना स्ट्रगल करने के लिए, कुछ लड़कियां हैं जिन्हें शुगर डैडी की आदत पड़ गई है. लड़कियां सोचती हैं कि हमारा घर चल जाएगा, पकड़ मिल जाएगी. जब मैंने पकड़ लिया ना फिर खत्म है. सनी देओल का ढाई किलो का हाथ है, मेरा 5 किलो का है. फिर मैं धबाधब दूंगी.’ सुनीता का कहना है कि एक शर्म की बात होती है कि इतनी उम्र हो गई, बच्चे बड़े हो गए, आप क्या कर रहे हो? उन्होंने बताया कि बच्चे भी पूछते हैं, लेकिन इंसान को झूठ बोलने की आदत है, तो वो झूठ पर झूठ बोलता जाता है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
34 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines