Bigg Boss 19 में इन 6 कंटेस्टेंट्स की बढ़ी पॉपुलैरिटी, रैंकिंग में टॉप पर कौन?

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ की पांचवे हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में कई कंटेस्टेंट्स पीछे रह गए हैं, तो कुछ ने बाजी मारकर सभी को हैरान कर दिया. इस बार अमाल मलिक की पॉपुलैरिटी कम हुई है, जबकि प्रणीत मोरे ने कमाल कर दिया है. शहबाज भी तेजी से ऊपर आते हुए नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 19, Amaal Mallik, Abhishek Bajaj

'बिग बॉस 19' में पांचवे हफ्ते पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में कौन हुआ आगे और कौन गया पीछे?

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के पांचवे हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट सामने आ गई है. पांचवे हफ्ते में कौन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ और किसने इस हफ्ते दर्शकों को निराश किया? चलिए जानते हैं. अब ‘बिग बॉस 19’ के 14 कंटेस्टेंट्स का पॉपुलैरिटी मीटर सामने आ गया है. इस लिस्ट में सबसे नीचे नीलम गिरी हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी पिछले हफ्ते से कम हो गई है. उनके ऊपर कुनिका सदानंद हैं, जो चौथे हफ्ते के मुकाबले बेहतर खेल रही हैं. 12वीं पोजीशन पर जीशान कादरी हैं. उनसे एक कदम ऊपर नेहल चुडासमा हैं, जो पिछले हफ्ते इस लिस्ट में काफी नीचे दिखाई दे रही थीं. नेहल की गेम में सुधार दिखाई दे रहा है.

शहबाज बदेशा ऊपर, तो अमाल आए लिस्ट में नीचे

तान्या मित्तल ने पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. उनके सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं. शो में आने वाले गेस्ट भी बस तान्या की ही बातें करते हुए नजर आते हैं. पॉपुलैरिटी के मामले में मृदुल तिवारी कुछ ना करके भी तान्या से ऊपर हैं. मृदुल तिवारी को रैंकिंग लिस्ट में नंबर 9 पर जगह मिली है. कुछ ही दिनों में शहबाज बदेशा का गेम काफी स्ट्रॉन्ग हो गया है. वो 8वीं पोजीशन पर दिखाई दे रहे हैं, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले सुधरी है. नंबर 7 पर अमाल मलिक दिखाई दे रहे हैं. अमाल को लोग टॉप 5 में देखते हैं, ऐसे में ये उन फैंस के लिए डिसअपॉइंटमेंट है. शायद अमाल शो में फिलहाल नेगेटिव दिख रहे हैं और इसी वजह से वो सातवें नंबर पर आ गए हैं.

बढ़ी प्रणीत मोरे की पॉपुलैरिटी

नंबर 6 पर फरहाना भट्ट दिखाई दे रही हैं और उनकी पोजीशन पहले के मुकाबले घट गई है. शो में कैप्टन बनने के बावजूद फरहाना की पॉपुलैरिटी कम हुई है. वहीं, टॉप 5 में अशनूर कौर ने अपनी जगह बना ली है. उनकी पॉपुलैरिटी रैंकिंग इस बार बढ़ गई है. शायद अशनूर का अभिषेक की कैप्टन्सी कंट्रोल करना लोगों को पसंद आया होगा. पॉपुलैरिटी रैंकिंग में प्रणीत मोरे का नाम देखकर फैंस सरप्राइज हो सकते हैं. प्रणीत ने टॉप 4 में जगह बना ली है, वो भी बिना जबरदस्ती के झगड़े किए.

ये कंटेस्टेंट पॉपुलैरिटी रैंकिंग में दिखा टॉप पर

गौरव खन्ना को पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में नंबर 3 पर जगह मिली है. उनकी पोजीशन भी इस हफ्ते पहले से बेहतर हुई है. इस लिस्ट में नंबर 2 पर बसीर अली और टॉप पर अभिषेक बजाज हैं. अभिषेक बजाज पिछले हफ्ते कैप्टन थे. वहीं, लोगों का कहना है कि अभिषेक बजाज साफ दिल के हैं और इसी वजह से उन्हें इस शो में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अभिषेक की पॉपुलैरिटी देखकर कहा जा सकता है कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए शो में खतरा हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ