Sunil Pal: कॉमेडियन सुनील पाल बीते कुछ टाइम से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुनील पाल किडनैप हो गए थे। इस मामले में कई तरह की बातें सामने आई हैं और ये चर्चा में भी बना हुआ है। इस बीच अब खुद सुनील पाल ने मामले पर बात की है और बताया है कि उनके साथ क्या हुआ था। आइए जानते हैं कि सुनील ने अपहरण पर क्या कहा है?
क्या बोले सुनील पाल?
दरअसल, हाल ही में सुनील पाल ने मामले पर बात करते हुए मीडिया से जानकारी शेयर की। सुनील पाल ने बताया कि किस तरह से उनका अपहरण किया गया था। इस मसले पर बात करते हुए सुनील का कहना है कि घर आकर वो इसकी शिकायत नहीं करने वाले थे क्योंकि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी थी। कॉमेडियन का कहना है कि किडनैपर्स ने कहा था कि वो उन्हें जान से मार देंगे।
क्या हुआ था?
इसके आगे सुनील ने कहा कि जब मेरा अपहरण हुआ, तो मुझे खूब डराया गया। इतना ही नहीं बल्कि जहर के इंजेक्शन देने से लेकर, किसी से कुछ कहने पर जमीन में गाड़ने की धमकी भी दी। कॉमेडियन ने बताया कि वो शिकायत करने वाले थे, लेकिन उन्हें डराया गया था। सुनील ने बताया कि जब उन्हें किडनैप किया गया था, तो उनका फोन और डाटा किडनैपर्स के पास था।
कैसे किया किडनैप?
इसके आगे उन्होंने बताया कि किडनैपर्स ने उन्हें किसी बर्थडे पार्टी का झूठ बोलकर बुलाया। उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया था कि हरिद्वार के रेडिसन होटल में बर्थडे प्रोग्राम है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फीस की भी बात की और बात करके 35 हजार भेजे। सुनील के बताया कि वो बाय रोड वहां गए और कई जगह पर उनकी गाड़ी बदली गई। उन्होंने बताया कि जब वो गाड़ी में बैठे थे, तो उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई थी।
पुलिस जांच कर रही
सुनील ने कहा कि कुछ लोगों को ये फेक लगता है, लेकिन ये सच है और भगवान करें कि जिनको ये झूठ लगता है उनके साथ कभी ऐसा नहीं हो। उन्होंने बताया कि उनके इतने साल के करियर में कभी ऐसा नहीं हुआ। इसके आगे उन्होंने कहा कि जब मेरे घरवालों से पुलिस को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने डर के मारे मुझे छोड़ दिया और फ्लाइट का टिकट भी दिया। मैं पुलिस और यूपी सरकार का धन्यवाद करता हूं। पुलिस अपना काम कर रही है और उनके 8 से 10 लाख रुपये फंसे हुए हैं, जो जल्दी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- 18 दिन, 18 थप्पड़…. Paatal Lok 2 को लेकर Prime Video ने दिया ये हिंट?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines