18 दिन, 18 थप्पड़.... Paatal Lok 2 को लेकर Prime Video ने दिया ये हिंट?

Paatal Lok 2: साल 2020 में आई सीरीज ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन आने वाला है। इस सीरीज को लेकर लोगों में बेहद एक्साइटमेंट बनी हुई है। हर कोई सीरीज को लेकर बेहद एक्साइटेड है। अब सीरीज का एक नया क्लिप सामने आया है।

Paatal Lok 2

Paatal Lok 2

विज्ञापन

Paatal Lok 2: कुछ फिल्में और सीरीज इतनी कमाल की होती हैं, जिनके दूसरे पार्ट या सीजन का लोगों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों लोगों को 2020 में आई सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन का इंतजार है। हालांकि, इस इंतजार के अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और ये जल्दी ही खत्म भी होने वाला है। सीरीज के आने से पहले मेकर्स ने सीरीज से जुड़ा बड़ा हिंट भी दे दिया है। अब ऐसा क्या है, जो मेकर्स ने इसकी स्ट्रीमिंग से पहले ही रिवील कर दिया। आइए जानते है इसके बारे में…

17 जनवरी को आ रही सीरीज

ये तो सभी जानते हैं कि मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन अगले साल यानी 2025 में 17 जनवरी को आने वाला है। इसके हिसाब से सीरीज के आने में अब बस सिर्फ 18 दिन बचे हैं। ऐसे में मेकर्स ने इस 18 नंबर से जुड़ा एक हिंट दिया है। दरअसल, प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज से जुड़ा एक क्लिप शेयर किया है।

Advertisment

वीडियो में क्या?

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सी यू अगेन इन 18 डेज और इसके साथ ही एक हाथ का (थप्पड़ जैसा) इमोजी भी शेयर किया है। वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में दिखाया गया है कि सीरीज के अलग-अलग किरदार नजर आ रहे हैं और सभी एक-दूसरे को धड़ाधड़ तमाचे जड़ रहे हैं। वीडियो में कुछ 18 थप्पड़ रिपीट होते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कैप्शन ने दिया हिंट

इस वीडियो से साफ ही इस सीरीज में एक-दो या तीन नहीं बल्कि 18 बार लोगों को एक-दूसरे से तमाचे पड़े हैं। हालांकि इसकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है और ये सीरीज के आने के बाद ही पता लगेगा, लेकिन अगर वीडियो और इसके कैप्शन को देखें तो इससे तो ऐसा ही लग रहा है। वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो आठ एपिसोड वाली इस सीरीज को सुदीप शर्मा द्वारा बनाई और निर्मित की गई है।

विज्ञापन

सीक्रेट है कहानी

बता दें कि सीरीज के नए सीजन में ‘हाथी राम चौधरी’ (जयदीप अहलावत) और उनकी टीम को नई मुसीबतों का सामना करते हुए देखा जाएगा। हालांकि अगर इसकी कहानी की बात करें तो इसे सीक्रेट रखा गया है। अब लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है कि आखिर सीरीज में क्या नया और खास देखने को मिलेगा। सीरीज में एक्शन का डोज मिलना भी तय है। बतातें चलें कि इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का दूसरा पार्ट 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ