Sunil Dutt Birth Anniversary: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर-नेता सुनील दत्त का जन्म आज ही के दिन यानी 6 जून 1929 को हुआ था। 1950 और 1960 के दशक में सुनील बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। वहीं, एक्टर हमेशा ही अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेते थे।
अपने अभिनय से उन्होंने फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई। सुनील दत्त ने मदर इंडिया, साधना, इंसान जाग उठा, सुजाता, मुझे जीने दो, पड़ोसन जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता राजनीति में खूब कामयाब रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone: जब दीपिका के मन में आते थे डिप्रेशिंग और सुसाइडल थॉट्स, तो मां ने ऐसे दिया एक्ट्रेस का साथ
आज है Sunil Dutt की बर्थ एनिवर्सरी
आज सुपरस्टार एक्टर-नेता सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन सुनील का जन्म हुआ था। जब सुनील छोटे थे तो उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलें। महज पांच साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। वहीं, एक्टर की मां ने बेहद मुश्किल से उन्हें पढ़ाया था।
एक्टर के पास मुंबई में रहने के लिए नहीं थे पैसे
बता दें कि सुनील दत्त ने उच्च शिक्षा के लिए मुंबई के जय हिंद कॉलेड में एडमिशन लिया था, लेकिन उस समय उनके पास मुंबई में रहने के लिए पैसे नहीं थे। वहां रहने के लिए सुनील ने नौकरी की तलाश शुरू की और फिर उन्हें बस कंडक्टर की नौकरी मिली। मजबूरी में जब कुछ नहीं था तो सुनील ये नौकरी करने लगे थे।
रेडियो सेयलॉन में अनाउंसर की नौकरी करने लगे थे सुनील
बता दें कि सुनील ने कुछ टाइम के लिए ही इस नौकरी को किया और फिर वो डियो जॉकी बन गए। सुनील रेडियो सेयलॉन में अनाउंसर की नौकरी करने लगे थे। इसके कुछ सालों बाद साल 1955 में उन्हें पहली फिल्म मिल गई थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा। इसके बाद एक्टर ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी।
यह भी पढ़ें- Tanuja Mukherjee: एक थप्पड़ ने बना दिया था ‘तनुजा मुखर्जी’ का करियर, हंसते-हंसते रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
सुनील दत्त की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी
हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब एक्टर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी और इसके लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा था। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ को सुनील दत्त प्रोड्यूस कर रहे थे और इसमें खुद लीड रोल भी निभा रहे थे।
शूटिंग पूरी होने के बाद भी सुनील ने फिल्म को फिर से शूट कराया
वहीं, इस फिल्म को सुखदेव डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन सुनील दत्त को सुखदेव का डायरेक्शन अच्छा नहीं लगा और उन्होंने कहा कि वो इसे खुद ही डायरेक्ट करेंगे। उस वक्त फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली थी, लेकिन सुनील ने फिर से फिल्म को शूट किया और इसमें करीब 60 लाख का कर्ज हो गया।
मैं उस वक्त दिवालिया हो गया था- सुनील
इसके बाद ऐसा हुआ कि सुनील कर्ज में डूबने लगे और यह फिल्म भी फलॉप हो गई। वहीं, फिल्म के फ्लॉप होते ही लोगों ने एक्टर से पैसे मांगने शुरू कर दिए। वहीं, इस पर बात करते हुए सुनील ने कहा था कि- ”मैं उस वक्त दिवालिया हो गया था और मुझे अपनी कारें बेचनी पड़ी थी। मैं बस में सफर करने लगा था, मैंने बस अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए एक कार रखी और मेरा घर तक गिरवी हो चुका था।” हालांकि एक्टर इस स्थिति से निकल गए थे और सारी चीजें फिर से ठीक हो गई थी।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines