Sunanda Sharma: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सुनंदा की जमकर तारीफ होती है. हाल ही में सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट था, जिसमें बवाल हो गया. इतना ही नहीं बल्कि कॉन्सर्ट कैंसिल तक हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट
जानकारी की मानें तो गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट था. इस शो में हजारों की तादाद में छात्र मौजूद थे. सब कुछ ठीक चल रहा था और हर कोई एंजॉय कर रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सिंगर डर के मारे चीख उठी. इतना ही नहीं बल्कि इस घटना ने शो का पूरा मजा किरकिरा कर दिया.
स्टेज पर चढ़ा युवक
साथ ही घटना ने सिंगर की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 3 अप्रैल की रात की बताई जा रही है. सुनंदा शर्मा अपने हिट गानों से समां बांध रही थीं और अचानक से तभी स्टेज पर एक युवक चढ़ गया. उसने ना सिर्फ सिंगर को छूने की कोशिश की बल्कि जबरन उनके पैरों पर भी गिर पड़ा.
सुनंदा के मुंह से निकली तेज की चीख
सुनंदा शर्मा के सामने स्टेज पर ये शख्स अचानक से आया था, जिसके बाद सुनंदा शर्मा बुरी तरह से घबरा गईं और चीखकर स्टेज से भाग गईं. सिंगर सुनंदा के मुंह से तेज की चीख निकली थी, जो चालू माइक्रोफोन की वजह से पूरे कैंपस में गूंज उठी. इस घटना के दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अफरा-तफरी का माहौल
इतना ही नहीं बल्कि घटना के बाद भी ये शख्स स्टेज पर ही खड़ा रहा. इस बीच वहां मौजूद दर्शकों और आयोजकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये सब क्या हो रहा है? हालांकि, तुरंत ही पुलिस और बाउंसर ने उसे स्टेज से हटाया दिया.
पुलिस कर रही पूछताछ
जानकारी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है. वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे की और उसका इरादा क्या था? घटना के बाद ये इवेंट कैंसिल हो गया.
यह भी पढ़ें- ‘आप जैसे नेता…’, Raghav Chadha को लेकर ये क्या बोलीं Disha Patani की बहन खुशबू?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines