Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा शो की कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती के साथ हाल ही में एक घटना हुई। एक्ट्रेस की कार पर मुंबई में हमला किया गया। सुमोना ने इंस्टाग्राम पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में एक समूह ने अभद्रता की और कार पर हमला भी किया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये हमला मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने किया है।
यह भी पढ़ें: कृष्णा-कीकू के बीच तीखी फाइट का असली सच क्या? Kapil Sharma के शो के सेट से वीडियो वायरल
क्या बोलीं सुमोना?
सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर घटना के बारे में बता की है। उन्होंने कहा, ‘मैं कोलाबा से फोर्ट जा रही थी और अचानक मेरी गाड़ी को भीड़ ने घेर लिया और मुझे रोक लिया। नारंगी रंग का स्टोल पहने एक आदमी ने मेरी गाड़ी के बोनट पर जोर से मारा और मुझे देखकर मुस्कुराने लगा। वहीं उसके बाकी के साथी शीशे के पास आकर मुझे देखकर जय महाराष्ट्र के नारे लगाने लगे। ये घटना 5 मिनट के अंदर हमारे साथ दो बार हुई।’
दिन के समय भी अनसेफ हुआ फील
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘पुलिस वाले भी वहीं थे लेकिन वो कुछ नहीं कर रहे थे बस वहां साइड में चुपचाप बैठे हुए थे। दिनदहाड़े हमें काफी अनसेफ फील हो रहा था। फुटपाथ पर भी लोगों ने कब्जा जमाया हुआ था जो काफी भयावह था। लोग प्रदर्शन के नाम पर सड़क पर सो रहे हैं खा रहे हैं और वहीं नहा भी रहे हैं। पूरी सड़क पर गंदगी फैली हुई थी। आम लोगों की रक्षा करना पुलिस का अधिकार है, ऐसे ही चलता रहा तो कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो जाएगी।’
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें इस घटना के बाद सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स तो सुमोना को सजेशन दे रहे हैं कि उन्हें पुलिस स्टेशन में जाकर इस बात की शिकायत करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अटैक केस में इंटरपोल की एंट्री, FBI ने अमेरिका से रणदीप मलिक को किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines