कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अटैक केस में इंटरपोल की एंट्री, FBI ने अमेरिका से रणदीप मलिक को किया गिरफ्तार

Interpol enters case of attack on comedian Kapil Sharma cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अटैक केस में अमेरिका में FBI ने रणदीप मलिक को गिरफ्तार किया है। रणदीप लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक्टिव मेंबर है।

Canada Police, Kapil sharma cafe, Kapil sharma, Canada, Latest News, कनाडा पुलिस, कपिल शर्मा कैफ़े, कपिल शर्मा, कनाडा, ताज़ा ख़बर

Interpol enters case of attack on comedian Kapil Sharma cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अटैक केस में अब इंटरपोल की एंट्री हो गई है। दरअसल, सुरक्षा एजेंसी मामले के जांच में जुट गई है। उधर, अमेरिका में इस केस में छानबीन करते हुए FBI ने रणदीप मलिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रणदीप लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक्टिव मेंबर है।

विज्ञापन

यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट कर रही पूछताछ

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो रणदीप कुख्यात अपराधी है। वह दिल्ली में हुए हाईप्रोफाइल नादिर शाह मर्डर केस में वांटेड था। वह अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए ऑपरेट कर रहा था। फिलहाल यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट उससे पूछताछ कर रही है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुए अटैक केस में उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर दो बार फायरिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

NIA को भी थी रणदीप मलिक की तलाश, अमेरिका में बैठकर फैला रहा था भारत में आतंक

कॉमेडियन कपिल शर्मा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं। कपिल शर्मा के कैफे पर हमला होने के बाद कॉमेडियन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें NIA भी रणदीप मलिक की तलाश में थी। वह अमेरिका में बैठकर भारत मे आतंक फैला रहा था और गिरोह में नए सदस्यों को जोड़ने का काम कर रहा था। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि रणदीप से लॉरेंस के इंडिया में छिपे गुर्गों का पता चलेगा, जल्द ही इस मामले में भारत में कई और गिरफ्तारी हो सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ