Sulakshana Pandit Death: एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sulakshana Pandit Death: हिंदी सिनेमा मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा का निधन हो गया है. उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं.

Sulakshana Pandit, Sulakshana Pandit Passed Away

एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा का निधन.

विज्ञापन

Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में राज करने वाली एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. वह 71 साल की थीं. उनकी मौत का कारण अभी पब्लिक नहीं किया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

सुलक्षणा पंडित एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनका जन्म 1954 को हुआ था. वह महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं. वह तीन बहनें और एक भाई में से एक थीं. उनके भाई जतीन-ललित फेमस संगीतकार थे. म्यूजिक वर्ल्ड में उनके भाई की जोड़ी हिट थी. उन्होंने महज 9 साल की उम्र में गायिकी शुरू कर दी थी. 1967 में प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा था.

विज्ञापन

सिंगिंग के लिए जीता अवॉर्ड, एक्टिंग में भी कमाया नाम

सुलक्षणा पंडित को कम उम्र में बड़े पुरस्कार भी मिल गए थे. इसमें 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘संकल्प’ का गाना ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ शामिल था, जिसके लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था. इतना ही नहीं, वह 1970-80s के दशक की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक रही थीं. उनका फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा योगदान रहा है. उन्होंने ‘उलझन’ (1975) जैसी फिल्मों में काम किया था. इसमें उनके साथ एक्टर संजीव कुमार अहम रोल में थे. इसके अलावा ‘संकोच’ (1976) जैसी फिल्में भी शामिल है, जिसके जरिए उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया.

विज्ञापन

जीवन में अकेली रहीं सुलक्षणा पंडित

वहीं, अगर सुलक्षणा पंडित की निजी जिंदगी की बात की जाए तो बताया जाता है कि उनकी और संजीव कुमार की एक अनकही कहानी रही है. इस कहानी ने उनकी जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा था. वह निजी जिंदगी में अकेली ही रहीं. बताया जाता है कि उन्हें अपने जीवन में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इसमें पर्सनल तो थी हीं साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी शामिल थीं. अब उनका निधन फिल्म और म्यूजिक वर्ल्ड के लिए बड़ी क्षति है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ