120 Bahadur Trailer: 'हमला नहीं, विश्वासघात था…', 3000 चीनियों से भिड़े थे '120 बहादुर', चीन से लोहा लेते दिखे फरहान अख्तर

120 Bahadur Trailer Released: फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है. इसे रिलीज कर दिया गया है. इसमें फरहान अख्तर अपने 120 बहादुरों के साथ चीन से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें भारत और चीन के बीच एक वॉर होती नजर आ रही है.

120 Bahadur, 120 Bahadur Trailer Released, 120 Bahadur trailer out

'120 बहादुर' का ट्रेलर रिलीज.

विज्ञापन

120 Bahadur Trailer Out: फरहान अख्तर पिछले काफी समय से फिल्म ‘120 बहादुर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी 1962 में लड़े गए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है, जिसमें 3000 चीनियों से भारत के 120 जवानों ने लोहा लिया था और उन्हें धूल चटाई थी. ऐसे में अब इसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसमें एक्टर मेजर शैतान सिंह के रोल में चीनी सैनिकों से लड़ते दिख रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है.

2 मिनट 48 सेकंड के ‘120 बहादुर’ के ट्रेलर में देखने के लिए मिल रहा है कि फरहान अख्तर, मेजर शैतान सिंह के कैरेक्टर में भारत की एक टुकड़ी को लीड कर रहे हैं. अपने 120 जवानों के साथ वह मर-मिटने के लिए तैयार हैं. इसमें ‘बात जमीन नहीं, हमारी सरजमीन की है’ जैसे दमदार डायलॉग्स भी सुनने के लिए मिल रहे हैं, जो आपको देशभक्ति के जोश से भर देते हैं.

विज्ञापन

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ के ट्रेलर की शुरुआत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज से होती है. वो बताते हैं कि कभी वो दिन थे जब भारत ने चीन को अपना माना था. लेकिन, इसने विश्वासघात किया था. फिल्म में एक डायलॉग भी है, जिसमें कहा जाता है कि ये हमला नहीं, विश्वासघात था. फरहान अख्तर की एंट्री होती है तो सीन और भी कमाल का लगता है. वह चार्ली कंपनी के मेजर होते हैं.

विज्ञापन

यहां देखिए फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘120 बहादुर’ की रिलीज डेट और स्टार कास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ ही राशि खन्ना भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म से एक नया चेहरा स्पर्श वालिया को इंट्रोड्यूस कराया जा रहा है. इसके अलावा फिल्म में विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ