Sulakshana Pandit Incomplete Love Story: बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है. सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री और सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया. एक पल के लिए उनकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हुआ. ये इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. सुलक्षणा ताउम्र अकेली रहीं. उनकी एक अधूरी प्रेम कहानी की चर्चाएं काफी रही हैं, जिसके लिए अभिनेत्री ने कभी शादी नहीं की. वह कोई और नहीं बल्कि ‘शोले’ के ठाकुर यानी कि संजीव कुमार थे.
गुजरे जमाने में संजीव कुमार और सुलक्षणा के प्यार के चर्चे तमाम रहे. बात उन दिनों की है जब संजीव कुमार एकतरफा हेमा मालिनी के प्यार में थे. उस साल 1975 में ‘शोले’ रिलीज की गई थी. वहीं, सुलक्षणा भी ‘उलझन’ नाम की एक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थीं. इसके जरिए दोनों कलाकार पहली बार पर्दे पर साथ में दिखे थे. बताया जाता है कि जब हेमा मालिनी ने संजीव कुमार की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था तो इस फिल्म के सेट पर वह सुलक्षणा के नजदीक आ गए थे. एक्ट्रेस उनसे बेइंतहा प्यार करने लगी थीं. वह उन्हें इतना चाहती थीं कि उन्होंने संजीव के निधन के बाद ताउम्र अकेली रहने का फैसला किया और उन्होंने जीवन भर शादी नहीं की. ऐसे में इन दोनों ही कलाकारों की ये अधूरी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई.
यह भी पढ़ें: Sulakshana Pandit Death: एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
संजीव कुमार ने क्यों नहीं की सुलक्षणा से शादी?
कहा जाता है कि सुलक्षणा पंडित ने एक इंटरव्यू में संजीव कुमार के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि वह उनसे गहरा प्रेम करती थीं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था. इसमें ‘वक़्त की दीवार’, ‘उलझन’, ‘मसलन’, ‘चेहरे पर चेहरा’ और ‘अपनापन’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. बताया जाता है कि सुलक्षणा ने उस इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया था कि संजीव कुमार को दिल का रोग था. लगातार शराब पीने की वजह से उनकी सेहत बिगड़ गई थी. अपनी इन्हीं आदतों और बीमारी की वजह से संजीव ने शादी ना करने का फैसला किया. वहीं, जब संजीव की मौत की खबर उन्हें मिली तो सुलक्षणा पूरी तरह से टूट गई थीं और उन्होंने ताउम्र अकेली रहने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: ‘कब्र के सिरहाने घास नहीं…’, ये थी संजीव कुमार की आखिरी लाइन, जानें मौत से पहले उस अंतिम रात को क्या हुआ था?
इत्तेफाक या ट्रेजेडी?
गौरतलब है कि सुलक्षणा पंडित ने मरते दम तक अधूरे प्यार को किया वादा निभाया. वह आखिरी समय में भी अकेली रहीं. अब उनकी मौत एक और ट्रेजेडी के साथ हुई है या फिर इसे इत्तेफाक कहें कि उनका निधन उसी दिन हुआ जब संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी थी. आज यानी कि 6 नवंबर को संजीव कुमार की पुण्यतिथि थी और आज ही के दिन एक्ट्रेस का भी निधन हो गया.
यह भी पढ़ें: 90s की अक्षय कुमार ये एक्ट्रेस जी रही गुमनाम जिंदगी, फ्लॉप करियर के बाद दुबई में बसाया घर, हिंदू से बनीं मुस्लिम?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
51 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines