Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के उन दावों को गलत ठहराया है, जिसमें कहा गया है कि सुकेश ने जैकलीन को ऑडियो मैसेज और व्हाट्सएप मैसेज भेजे। सुकेश ने कहा है कि उसने जेल के अंदर से कोई भी व्हाट्सएप मैसेज या वॉयस नोट नहीं भेजा है, बल्कि उसने अपने प्यार और इमोशन्स को लीगल तरीके से पहुंचाया है।
जैकलीन ने लगाए थे आरोप
बता दें कि जैकलीन ने यह आरोप लगाया है कि जेल में बंद सुकेश ने उनको एक के बाद एक कई व्हाट्सएप मैसेज भेजे हैं, जब जैकलीन ने मैसेज का जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने उनको ऑडियो मैसेज भेजे। जैकलीन ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में एक शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि सुकेश को उनके नाम से कोई भी मैसेज या लेटर भेजने से रोका जाए। जैकलीन ने अदालत से कहा है कि वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और मंडोली जेल अधीक्षक ये यह निर्देश जारी करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने दिखाई दोनों बेटियों की झलक, बेहद खास हैं जुड़वा बच्चों के नाम
सुकेश ने किया खुलासा
सुकेश ने यह भी खुलासा किया है कि उसने जैकलीन के इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए फॉलोअर्स खरीदने के लिए एक सोशल मीडिया मैनेजमेंट फर्म को करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए थे। उसका कहना है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ से ज्यादा फॉलोअर्स चाहती हैं और उसके पास अपने दावों को साबित करने के लिए व्हाट्सऐप चैट भी मौजूद हैं। इसके अलावा उनसे एक सोशल मीडिया मैनेजमेंट फर्म में इंवेस्टमेंट में इंवेस्ट करने की भी बात कही है, जो कि कथित तौर पर जैकलीन के पिता की बताई जा रही है।
साल 2021 में हुई थी मुलाकात
बता दें कि सुकेश ने कहा था कि जैकलीन से उनकी बातचीत जनवरी 2021 से शुरू हुई थी। इसके बाद सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे भी दिए थे, जिसमें बिल्ली, घोड़े, कपड़े, बैग सहित कई चीजें शामिल हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसमें वह बहुत कोजी नजर आ रहे थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
32 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines