Suhasini Deshpande कौन? जिनके निधन से इंडस्ट्री में शोक, अजय देवगन की सास बन आई थीं चर्चा में

Suhasini Deshpande Death: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया। दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी देशपांडे का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पुणे के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

Suhasini Deshpande Death.

Suhasini Deshpande Death.

विज्ञापन

Who Is Suhasini Deshpande: बीते दिनों मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया। पहले साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एम मोहन का निधन हो गया। इसके बाद देर रात एक और बुरी खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने पुणे स्थित घर में अंतिम सांस ली। जैसे ही निधन की जानकारी आई तो मराठी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि सुहासिनी देशपांडे का अंतिम संस्कार आज पुणे के बैकुंठ श्मशान घाट पर किया जाएगा।

कौन थी दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी देशपांडे?

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी देशपांडे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर चेहरा रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र से कर दी थी। इंडस्ट्री में उन्होंने करीब 70 साल तक अपना योगदान दिया। अपने पूरे करियर में सुहासिनी ने कुल 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करते हुए एक्टिंग में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके किरदार भले ही सपोर्टिंग रहे हों लेकिन उनके काम को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। आज उनका यूं चले जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

Advertisment

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन ‘सास’ रह चुकीं

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री सुहासिनी देशपांडे ने सिर्फ मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं किया बल्कि बॉलीवुड फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ में काम किया था। ये सुपरहिट फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें सुहासिनी ने काजल अग्रवाल की दादी का किरदार निभाया था। वहीं रिश्ते में वो अजय देवगन की ऑनस्क्रीन ददिया सास लगी थीं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखा चुकीं एक्टिंग का जलवा

आपको बता दें कि सुहासिनी देशपांडे ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। उनकी यादगार फिल्में ‘आज झाले मुक्त मी’ (1986), ‘आई शापथ’ (2006), ‘मानाचं कुंकू’ (1981), ‘चिरंजीव’ (2016), ‘कथा’ (1983) और ‘ढोंडी’ (2017) रही है। इसके अलावा उन्हें साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाकाल’ में देखा गया था। ये उनके करियर की काफी चर्चित फिल्म रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

आपको बता दें कि सुहासिनी देशपांडे के निधन की खबर उनके परिवार की ओर से दी गई जिसने लोगों का दिल तोड़ दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीता था। उनके निधन से सिर्फ मराठी ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ