Suhani Bhatnagar Parents First Reaction: सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) में छोटी बबीता बनकर पॉपुलर हुईं सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। इस बीच सुहानी के माता-पिता का रिएक्शन भी आ गया है। मीडिया से बातचीत में सुहानी के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी डर्मेटोमायोसिटिस से जूझ रही थी। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसका एकमात्र इलाज स्टेरॉयड है।
सुहानी की मौत की असली वजह
सुहानी भटनागर का निधन 16 फरवरी को फरीदाबाद के AIMS में हुआ है। दरअसल, सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इलाज के लिए सुहानी ने दवाई लेनी शुरू की लेकिन दवाई का साइड इफेक्ट होने से उसके शरीर में पानी भर गया था। साथ ही शरीर में सूजन आने लगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी के माता-पिता ने विस्तार से बताया है कि उनकी बेटी के साथ आखिर क्या हुआ था। सुहानी के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो महीने पहले ही उनकी बेटी के एक हाथ में सूजन आने लगी थी। पहले तो परिवार वालों को यह सामान्य लगा लेकिन बाद में सूजन उसके दूसरे हाथ और फिर पूरे शरीर में फैल गई।
यह भी पढ़ें: 9 साल की उम्र में Suhani Bhatnagar हुईं सुपरहिट, फिर क्यों दंगल गर्ल ने फिल्मों से बनाई थी दूरी?
बीमारी का नहीं चल सका पता
रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी के पिता ने आगे बताया कि वह बेटी को डॉक्टर के पास ले गए उनसे सलाह लेने के बाद भी बीमारी का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि करीब 11 दिन पहले ही सुहानी को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में पता चला कि उसे डर्मेटोमायोसिटिस है, जो एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज है और वो स्टेरॉयड है। सुहानी के पिता ने आगे बताया कि स्टेरॉयड लेने के बाद सुहानी की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई थी।
इम्यूनिटी हो गई थी वीक
सुहानी के पिता के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया था कि सुहानी को जो बीमारी है, उसे ठीक होने में काफी समय लगता है। हालांकि इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से अस्पताल में ही सुहानी को इंफेक्शन भी हो गया। उसके फेफड़े कमजोर हो गए और उनमें तरल जमा होने लगा था जिसके चलते उनकी बेटी को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की शाम सुहानी की अस्पताल में मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
7 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines