Suhani Bhatnagar Death: सुहानी का एक ही सपना था, जिसे पूरा करने में वह जी-जान से जुटी थी। उसे मौका भी मिल गया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह अधूरी ख्वाहिश लेकर इस दुनिया को छोड़कर चली गई। यह कहते-कहते सुहानी भटनागर की मां फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं उनके पिता भी खुद को संभाल नहीं पा रहे। उन्होंने मीडिया को सुहानी की आखिरी ख्वाहिश बताई और कहा कि वह छोटी उम्र में दुनिया से गई है। अधूरी इच्छाओं के साथ मरी है, बस इतनी दुआ है कि भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। आइए जानते हैं कि आखिर सुहानी की आखिरी ख्वाहिश क्या थी?
बचपन से था मॉडलिंग का शौक
मीडिया से बातचीत करते हुए सुहानी की मां ने आगे बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है। बचपन से ही उनकी बेटी को मॉडलिंग का शौक रहा है। फिल्म ‘दंगल’ का जिक्र करते हुए सुहानी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को 25,000 बच्चों में से इस फिल्म के लिए चुना गया था। सुहानी छोटी उम्र से ही कैमरा-फ्रेंडली थीं।
यह भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar को क्या बीमारी हुई थी? मां-बाप ने बताया- एक एक्सीडेंट, टांग में चोट और…
जर्नलिज्म का कोर्स कर रही थी
सुहानी की मां ने बताया कि उनकी बेटी मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म का कोर्स कर रही थी। ये उसका दूसरा साल था। सुहानी की ख्वाहिश थी कि वह पहले अपनी पढ़ाई को पूरा करेगी और फिर फिल्मों में कमबैक करेगी। बता दें कि सुहानी भटनागर ने फिल्म दंगल के बाद स्क्रीन से दूरी बना ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं। इसके बाद ही फिल्मों में कमबैक करेंगी।
आमिर खान की टीम ने दी श्रद्धाजंलि
गौरतलब है कि सुहानी भटनागर ने 16 फरवरी को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। उनकी मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग स्तब्ध हैं। इस बीच सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी एक नोट के जरिए इस खबर की पुष्टि की। नोट में लिखा था, ‘हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी। सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी, तुम्हें शांति मिले।’
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
38 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines